फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   agitaion

स्वदेशी जागरण मंच ने की कोविड वैक्सीन को पेटैंट मुक्त करने की मांग

विज्ञापन
agitaion
पुंछ में स्वदेशी जाग्रण मंच के सदस्य कोविड वैक्सीन को पेटैंट मुक्त करने की मांग करते हुए - फोटो : POONCH
पुंछ। स्वदेशी जागरण मंच की जिला इकाई ने सेवाधाम में मंगलवार को एक कार्यक्रम किया। इसमें बड़ी संख्या में संगठन के सदस्यों एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लेते हुए वर्ल्ड हेल्थ आर्गनाईजेशन से कोविड-19 की वैक्सीन को पेटैंट मुक्त करने की मांग की।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के जिला प्रमुख मास्टर अमरीश कुमार शर्मा ने की। इस मौके पर कहा गया कि इस विकटकाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के वैज्ञानिकों द्वारा जिस प्रकार अल्प अवधि में कोरोना की दवा विकसित करने का काम किया है वह प्रशंसनीय है। साथ ही जिस प्रकार प्रधानमंत्री ने गरीब देशों को कोरोना वैक्सीन प्रदान कर मानवता की रक्षा का काम किया है। वह भारत के सर्वेभवंतू सुखीना ...को मूर्त रूप देने का कार्य है। इसे लेकर स्वदेशी जागरण मंच और देश की जनता वर्ल्ड हेल्थ आर्गनाइजेशन से मांग करती है कि कोरोना की वैक्सीन का पेटैंट मुक्त किया जाए। ताकि हर गरीब अमीर इसका लाभ प्राप्त कर सके।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि आज समय की सबसे बड़ी जरूरत यही है कि कोविड-19 की वैक्सीन सबको सुलभ हो और उसके लिए कोविड-19 वैक्सीन पेटैंट मुक्त होना ही जरूरी है। इस अवसर पर मंच के जिला प्रमुख ने लोगों का आह्वान किया कि वह एक मंच पर एकत्र होकर कोविड वैक्सीन को पेटैंट मुक्त कराने के लिए संघर्ष करें। इस मौके पर जिला सनातन धर्मसभा के उपप्रधान विनय मोहन मिसरी, विनय मोहन मिसरी, अमरीश कुमार शर्मा, अशोक जोहर, निश्चल शर्मा, अमन डाबर, हरीश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed