फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   agitaion

भारतीय जनता पार्टी ने बंगाल में पार्टी कार्यकर्ताओं की हत्याओं के विरोध में किया धरना प्रदर्शन,राष्ट्रीपति शासन लागू करने की मां

विज्ञापन
agitaion
पुंछ। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद भड़की हिंसा के विरोध में बुधवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए। बंगाल में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं उनके परिजनों की हत्याएं की जा रही हैं। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सिर पर काली पट्टियां बांध कर टीएमसी और ममता बैनर्जी के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे भाजपा प्रदेश सचिव एवं प्रवक्ता सुनील गुप्ता ने कहा कि चुनाव में हार जीत के बाद सब कुछ समान्य हो जाता है, लेकिन जिस प्रकार बंगाल में टीएमसी की जीत के बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं, उनके परिजनों की हत्याएं की जा रही हैं, उनकी बहू बेटियों एवं माताओं को घरों से बाहर निकाल कर अभद्रता की जा रही है वह निंदनीय और असहनीय है। हम इस प्रदर्शन से केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि बंगाल में बने हालात के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और वहां राष्ट्रपति शासन लगा दिया जाए। प्रदर्शनकारियों ने ममता बैनर्जी और उनके उन नेताओं को जिनके क्षेत्रों में इस प्रकार हिंसा भड़की है जेलों में बंद करने की भी मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed