फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   accident

थ्रैशर की चपेट में आने से दो लोग घायल,जी एम सर राजोरी रेफर

विज्ञापन
accident
मेंढर: मनकोट गांव में थ्रेशर की चपेट में आने से दो लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी अनुसार शनिवार दोपहर लोग कनक की फसल को साफ करा रहे थे। इस दौरान दो लोग थ्रेशेर के बीच गेहूं की छलियां डाल रहे थे। उसी समय वह थ्रेशर की चपेट में आ गए और बुरी तरह घायल हो गए। आसपास खड़े लोगों ने बड़ी मुश्किल से दोनों को निकाला और उपजिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी राजोरी रेफर कर दिया गया। घायलों में मोहम्मद आशिक (19) पुत्र मोहम्मद असलम वर्ष निवासी कालाबन और सोहेब अहमद (25) पुत्र मुहम्मद जबीर निवासी भातीधार शामिल हैं। बीएमओ मेंढर पीए खान के अनुसार दोनों के बाजुओं और टांगों में काफी चोटें आई हैं। काफी रक्त भी बह गया है। इनकी गंभीर हालत को देखते हुए इन्हें राजोरी रेफर किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed