फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   accident in nowshera

Poonch News: सैन्य वाहन खाई में गिरा, एक जवान की मौत, चार घायल

विज्ञापन
accident in nowshera
राजोरी, नौशेरा । ज़िले की नौशेरा सब डिवीज़न के अंतर्गत आने वाले भवानी इलाके में वीरवार शाम को सेना के एक वाहन के खाई में गिरने से एक सैनिक की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना नियंत्रण रेखा के पास हुई। सैन्य वाहन नौशेरा से लाम इलाके से भवानी की ओर जा रहा था। रास्ते में एक मोड़ पर चालक अपना संतुलन खो बैठा और वाहन करीब 60 से 70 फुट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में सैन्य हवलदार की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से सभी घायलों को नौशेरा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने एक हवलदार को मृत घोषित कर दिया जबकि चार अन्य घायलों का उपचार जारी है और हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन

वहीं मृतक हवलदार की पहचान पवन कुमार पुत्र बिन्देश्वरी यादव निवासी बिहार के रूप मे हुई है। शव का पोस्टमार्टम करने और अन्य कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद सेना को सौंप दिया गया है। वहीं पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है जबकि सेना ने भी आपने स्तर पर जांच शुरू कर दी है। मृतक हवलदार के परिवार को सूचित कर दिया गया है। शुक्रवार को पूरे सैन्य सम्मान के साथ शव पैतृक घर के लिए रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed