{"_id":"29-37957","slug":"Punch-37957-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"कियानी ने एलओसी का दौरा किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कियानी ने एलओसी का दौरा किया
Punch
Updated Thu, 05 Sep 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
पुंछ। नियंत्रण रेखा पर पाक सेना द्वारा लगातार सीज फायर का उल्लंघन किए जाने से बना तनाव आने वाले दिनों में भी जारी रहने वाला है। पाकिस्तान और पाकिस्तानी सेना जल्द सुधरने वाली नहीं है। इसका प्रमाण मंगलवार को जिले में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर चल रहे तनाव के बीच पाकिस्तानी सेनाध्यक्ष परवेज कियानी का अग्रिम चौकियों का दौरा किए जाने से मिलता है।
सूत्रों के अनुसार मंगलवार को जब पाक सेना जिले की हवेली तहसील के शाहपुर किरनी क्षेत्र में भारतीय सेना की चौकियों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों पर भारी गोलाबारी कर रही थी। उस दौरान पाकिस्तान सेना के अधिकारी परवेज कियानी भी चौकियों पर जवानों को शाबाशी दे रहे थे। सूत्रों के अनुसार पाक सेनाध्यक्ष कियानी मंगलवार सुबह करीब नौ बजे पाक अधिकृत क्षेत्र कोटली पहुंचे, जहां से वह मेंढर तहसील से लगते पाक अधिकृत क्षेत्र स्थित पाक सेना की कई अग्रिम चौकियों निखायाल, बालाकोट, तत्तापानी आदि पर पहुंचे। कियानी ने पाक सेना के जवानों की पीठ भी थपथपाई। पाक सेना का मनोबल जनरल कियानी के दौरे और शाबाशी से बढे़गा। वह नियंत्रण रेखा पर गोलाबारी भी तेज कर सकती है।