{"_id":"29-37863","slug":"Punch-37863-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"गले मिलते ही छलक उठीं आंखें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गले मिलते ही छलक उठीं आंखें
Punch
Updated Tue, 03 Sep 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
पुंछ। सोमवार को एक बार फिर अपनों से मिलकर और अपनों से मिलने के लिए 36 पीओके नागरिक नियंत्रण रेखा के आर-पार हुए। इस मौके पर पुंछ स्पोर्ट्स स्टेडियम में, जहां से पुंछ-रावलाकोट बस चलती है, वहां सुबह अपनों से बिछड़ने के गम और शाम को अपनों से वर्षों बाद मिलने की खुशी में आंखें छलक आईं।
सोमवार दोपहर के समय पुंछ जिला मुख्यालय से करीब 13 किलोमीटर दूर राह-ए-मिलन खोली गई, तो पुंछ-रावलाकोट बस में सवार 19 लोग पीओके गए। इनमें 10 भारतीय नागरिक पहली बार पीओके में बसे अपने सगे संबंधियों से मिलने गए। वहीं नौ पीओके नागरिक भारत में रिश्तेदारों के पास एक महीना बिताकर वतन लोटे। पीओके से बस में सवार होकर 17 लोग भारतीय क्षेत्र में पहुंचे। इनमें सभी 17 पाक नागरिक पहली बार भारत में बसे अपने रिश्तेदारों से मिलने के लिए आए। इससे पहले सुबह नौ बजे से ही नगर स्थित स्पोर्ट स्टेडियम में बड़ा ही मार्मिक वातावरण बना हुआ था।