फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   पुलस्त नदी से जवान का शव बरामद

पुलस्त नदी से जवान का शव बरामद

Thu, 29 Aug 2013 05:35 AM IST
Punch
Punch Updated Thu, 29 Aug 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
पुंछ। मंडी तहसील के बायला क्षेत्र से पुलस्त नदी से सीमा सुरक्षाबल के एक जवान का शव बुधवार दोपहर के समय बरामद हुआ। आशंका जताई जा रही है कि पैर फिसलने के कारण वह नदी में गिर गया होगा। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सीमा सुरक्षाबल की 112वाहिनी के सिपाही जगदीश सिंह पेटी नंबर 93007193 का शव बायला क्षेत्र में पुलस्त नदी में कुछ लोगों ने तैरते देखा। इसकी जानकारी मंडी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकाला। संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के कारण पुलिस ने धारा 174 के अंतर्गत मामला दर्ज कर शव को सीमा सुरक्षाबल के अधिकारियों के हवाले कर दिया। आशंका जताई जा रही है कि देर रात शौच आदि के लिए जाते समय पांव फिसलने से जवान पुलस्त नदी में बह गया होगा। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed