फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   ‘गोविंद बोलो हरि गोपाल बोलो’ से कृष्णमय बना माहौल

‘गोविंद बोलो हरि गोपाल बोलो’ से कृष्णमय बना माहौल

Thu, 29 Aug 2013 05:35 AM IST
Punch
Punch Updated Thu, 29 Aug 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
पुंछ। जिले भर में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाई गया। मंदिरों में सुबह तड़के से देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। वहीं इस अवसर पर नगर में जिला सनातन धर्म सभा की तरफ से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसके चलते पुलस्त नगरी पूरी तरह कृष्णमय हो गई। हर तरफ गोविंद बोलों हरि गोपाल बोलो के स्वर गुंजायमान रहे।
विज्ञापन

बुधवार को हर तरफ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम थी। सुबह तड़के से ही मंदिरों के साथ ही राधे श्याम मंदिर डूंगस में श्रद्धालु भगवान के दर्शन एवं पूजन के लिए पहुंचने लगे थे। इसके चलते मंदिरों में खासी भीड़ देखने को मिली। वहीं इस अवसर पर लोगों ने व्रत रखा। उधर प्राचीन परंपरा के अनुसार जिला सनातन धर्म सभा पुंछ की तरफ से गीता भवन में भजन कीर्तन दरबार एवं प्रवचनों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

दोपहर तीन बजे से नगर के सभी मंदिरों के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्राें स्थित मंदिरों से भजन गाते श्रद्धालु झांकियों के साथ गीता भवन पहुंचने लगे थे,ख् जहां से शाम करीब पांच बजे शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धालुओं द्वारा गाए जा रहे भजनों एवं जयकारों से पुलस्त नगरी कृष्णमय हो गई। शोभायात्रा नगर के विभिन्न बाजारों, गली-मोहल्लों से होती हुई डूंगस स्थित प्राचीन राधे-श्याम मंदिर तक गई। यहां पर मंदिर के पुजारी ने झांकियों की आरती उतारी। इसके बाद शोभायात्रा लक्ष्मीनारायण मंदिर परेड के रास्ते देर शाम करीब सात बजे गीता भवन पहुंची, जहां आरती उतारने के बाद प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed