फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   पाक को मुंहतोड़ जवाब देने का सही वक्त

पाक को मुंहतोड़ जवाब देने का सही वक्त

Sat, 12 Jan 2013 05:30 AM IST
Punch
Punch Updated Sat, 12 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
कठुआ। पुंछ सीमा पर पाकिस्तान की नापाक हरकत को लेकर प्रदर्शनों का सिलसिला जारी है। बरनोटी में ग्रामीणों ने पाकिस्तान का झंडा फूंकते हुए ग्रामीणों ने केंद्र सरकार से आरपार के युद्ध की घोषणा की मांग की। शुक्रवार को बरनोटी चौक पर उग्र प्रदर्शन के दौरान जमकर नारेबाजी कर पाकिस्तान की हरकत की निंदा की गई। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व करते हुए घाटी के पूर्व नायब सरपंच पृथीपाल सिंह निक्कू ने कहा कि मेंढर सेक्टर में भारतीय सेना के दो जवानों की निर्मम हत्या का एकमात्र जवाब आर पार की लड़ाई लड़ना है। उन्होंने कहा कि इसके लिए सेना भी तैयार है और आम आदमी भी। रोष प्रकट करते हुए उन्होंने कहा कि कब तक हम इस तरह से पाकिस्तान की ओछी हरकतों को बर्दाश्त करते हुए अपने वीर जवानों के प्राणों की आहुति देते रहेंगे। प्रदर्शनकारियों ने कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों में शामिल रघुबीर सिंह, पंच कुलदीप सिंह, नायब सरपंच पिंदर सिंह, जगदीश राज शर्मा, कुलदीप शर्मा, संजू सिंह, सुरिंद्र सिंह आदि ने कहा कि अब समय मुंहतोड़ जवाब देने का है। देश ने अपने दो बेटों को खोया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed