फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   अमन का दूसरा नाम है इसलाम

अमन का दूसरा नाम है इसलाम

Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
Punch
Punch Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पुंछ। मुसलिम समुदाय के संगठन मैहनाज उल कुरान अंतरराष्ट्रीय की तरफ से शनिवार को नगर स्थित डाक बंगला में एक दिवसीय कांफ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में मुसलिम समुदाय के लोगों ने भाग लिया। इस मौके पर वक्ताओं ने मैहनाज़ उल कुरान संगठन के संस्थापक डा. ताहिर उल कादरी की इस्लाम के लिए दी जाने वाली सेवाओं पर प्रकाश डाला और संगठन की उपलब्धियों को भी उजागर किया। संगठन के जम्मू कश्मीर प्रमुख अब्दुल रशीद खान ने कहा कि इस्लाम शांति का दूसरा नाम है। डा. ताहिर उल कादरी ने इस बात कोदुनियां में उजागर किया है कि मानवता विरोधी काम करने वाला कभी सच्चा मुसलमान नहीं हो सकता, बल्कि ऐसे लोग इसलाम को बदनाम करने वाले होते हैं।
विज्ञापन

कांफ्रेंस की अध्यक्षता संगठन के जम्मू कश्मीर के सचिव गुलाम रसूल सोफी और प्रधान अब्दुल रशीद खान ने की। इस मौके पर बड़ी संख्या में जिले भर के मुसलिम युवाओं, उलेमाओं और बुजुर्गों ने भाग लिया। इस मौके पर मैहनाज़ उल कुरान के संस्थापक डा. मोहम्मद ताहिर उल कादरी की एक पुस्तक का विमोचन भी किया गया। अब्दुल रशीद खान ने कहा कि डा. कादिरी ने इस्लाम के लिए जो योगदान दिया है वह अतुलनीय है। उन्होंने आतंकवाद और आत्मघाती हमलाें के खिलाफ फतवा देने जैसे कई बडे़ काम किए हैं। आज उनके संदेश को पूरी दुनियां के सामने उजागर करने के लिए उनके चाहने वाले एक मिशन पर निकले हुए हैं उसी कड़ी में कांफ्रेंस किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed