फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   अतिसंवेदनशील सामान की चोरी से सेना में हड़कंप

अतिसंवेदनशील सामान की चोरी से सेना में हड़कंप

Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
Punch
Punch Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
राजोरी/नौशेरा। सेना के एक हवलदार द्वारा लाखों रुपये का कीमती सामान चोरी करने का मामला प्रकाश में आने के बाद सैन्य अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। चूंकि यह सामान आरोपी हवलदार कन्हैया सिंह ने करीब दो वर्ष पहले ही सैन्य स्टोर से चुरा कर एक किराए के मकान में रखा था। इसलिए अब सैन्य अधिकारी इस बात की जांच में जुटे हैं कि आखिर हवलदार कन्हैया ने इस पूरे प्रकरण को मैनेज कैसे किया तथा इससे पहले भी उसने चोरी तो नहीं की है? हालांकि इस मामले पर सैन्य अधिकारी अभी चुप्पी साध रखे हैं। दूसरी तरफ नौशेरा पुलिस ने आरोपी हवलदार कन्हैया को पांच दिनों के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है की सेना की 106 इंजीनियरिंग रेजिमेंट के हवलदार कन्हैया लाल को शुक्रवार को उस समय नौशेरा पुलिस ने लाखों रुपये के सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया था, जब वह इस सामान को ट्रक पर लाद कर जम्मू ले जा रहा था। बताया जाता है की सेना की उक्त 106 इंजीनियरिंग बटालियन वर्ष 2009 में जम्मू-पुंछ हाईवे पर स्थित नारियां कैंप में तैनात थी। उसी समय हवलदार कन्हैया लाल ने सैन्य स्टोर से कीमती सामान, जिसमें एलओसी पर निगरानी के लिए लगाए जाने वाले अतिमहत्वपूर्ण उपकरण शामिल हैं को चुरा कर नारियां के किसी ग्रामीण से मकान किराए पर लेकर उस में रखा दिया था, लेकिन मौका नहीं मिलने के चलते वह उसे बेच नहीं सका। उक्त बटालियन का यहां से पालमपुर (हिमाचल) में तबादला हो गया, लेकिन वह चोरी का सामान यहीं रह गया। वहीं बाद में अब मौका मिलते ही हवलदार कन्हैया सिंह इस सामान को यहां ले जाने के लिए पहुंचा, लेकिन नौशेरा पुलिस ने उसे यहीं रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। उधर, इस घटना के प्रकाश में आने के बाद सेना में हड़कंप मच गया है। आज शनिवार को पूरा दिन सैन्य अधिकारी इस पूरे प्रकरण की जांच पड़ताल में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed