फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   Man dies of electrocution in Surankote.

Poonch News: सुरनकोट में करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
Man dies of electrocution in Surankote.
पुंछ। जिले की सुरनकोट तहसील में सोमवार दोपहर को करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जिसकी पहचान इबरार अहमद मन्हास पुत्र माफूज अहमद मनहास निवासी मिर्जा मोड़ सुरनकोट के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक सोमवार दोपहर को इबरार अहमद पुंछ जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित धुंधक क्षेत्र में सड़क किनारे गिरे तार के संपर्क में आ गया। जिससे उसे जोरदार झटका लगा। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने उसे इलाज के लिए उप जिला अस्पताल सुरनकोट पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस हादसे से मृतक के गांव और घर में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed