फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   people should get out of fear on independence day in jammu kashmir

हम चाहते हैं लोग बिना किसी खौफ यौम-ए-आज़ादी मनाएं: डीजीपी जम्मू-कश्मीर

Mon, 13 Aug 2018 07:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 13 Aug 2018 07:49 PM IST
विज्ञापन
people should get out of fear on independence day in jammu kashmir
- फोटो : बासित जरगर
श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में फुल ड्रेस रिहर्सल हुआ। स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का डिविजनल कमिश्नर ने लिया जायज़ा। डीजीपी ने सुरक्षा समीक्षा करते हुए कहा कि सुरक्षा सुरक्षा के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। 
विज्ञापन


स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य समारोह स्थल शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में सोमवार को फुल ड्रेस रिहर्सल हुआ। इस फुल ड्रेस रिहर्सल में जम्मू कश्मीर पुलिस, सीआरपीएफ, जम्मू कश्मीर फायर सर्विसेज, एनसीसी के इलावा अन्य दस्तों ने परेड में भाग लिया। इसमें विभिन्न स्कूलों के दस्ते भी मौजूद रहे। परेड की सलामी कश्मीर के डिविजनल कमिश्नर बसीर खान ने ली। परेड के अलावा स्कूली छात्रों तथा कल्चरल अकादमी और अन्य दलों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम भी पेश किए गए। डिविजनल कमिश्नर द्वारा इस मौके पर समारोह के लिए किए गए सभी प्रबंधों का जायज़ा लिया गया। 
विज्ञापन


वहीँ जम्मू कश्मीर पुलिस के महानिदेशक डॉ. एसपी वैद ने भी वहां किए गए सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की और इस अवसर पर पत्रकारों से बात करते हुए वैद ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने बताया कि सभी एजंसियां सतर्क है, कल आपने खुद देखा कि पुलिस ने किस तरह से इनपुट पर तुरंत कार्रवाई की। वैद ने कहा कि इलाका घना आबादी वाला होने के कारण आतंकी वहां से भाग निकले क्योंकि हम नहीं चाहते कि वहां किसी प्रकार का जानी नुक्सान हो। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए हैं और हम चाहेंगे कि लोग यौम-ए-आज़ादी का दिन बिना किसी खौफ के मनाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

people should get out of fear on independence day in jammu kashmir
इस मौके पर लगभग सभी प्रशासनिक तथा पुलिस के अधिकारीयों ने समारोह स्थल पर किए गए इंतजामों का जायज़ा लिया। बता दें कि समारोह स्थल की ओर आने वाले रास्तों को सील कर गाड़ियों की तलाशियां जारी हैं। संदिग्धों पर कड़ी नज़र रखी जा रही है ताकि गलत मंशा रखने वाले लोगों के नापाक मंसूबों को कामयाब न होने दिया जाए। स्टेडियम के भीतर सीसीटीवी भी लगाए गए हैं। श्रीनगर के अलावा घाटी के हर जिले में फुल ड्रेस रिहर्सल परेड का आयोजन किया गया। 

बडगाम जिले के तोसमैदान इलाके में हुए विस्पोट को लेकर एक सवाल के जवाब में डॉ एसपी वैद ने कहा कि सेना ने इस ग्राउंड को क्लियर कर राज्य सरकार को हवाले किया था। कोई शैल रह गया होगा, हम मामले को देख रहे हैं। बता दें कि तोसमैदान कई दशकों से 2014 तक सेना के कब्ज़े में था और उसे वेह आर्टिलरी फायरिंग रेंज के तौर पर इस्तिमाल करते रहे थे। बाद में उसे खाली कर पर्यटन स्थान में तब्दील कर दिया गया। रविवार को वहां हुए विस्पोट में एक शख्स की मौत जबकि 4 अन्य घायल हो गए।

दक्षिणी कश्मीर के त्राल इलाके से पिछले कुछ दिनों से दो दर्जन से अधिक एसपीओ की इस्तीफे की खबरें प्राप्त हो रही हैं। इसको लेकर डीजीपी से पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने इसे सिरे से नकारते हुए कहा, “ऐसा कुछ नहीं है”।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed