{"_id":"4e8149c0-b7d5-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"palak-from-jammu-made-place-in-national-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू की पलक पहुंची राष्ट्रीय टीम में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू की पलक पहुंची राष्ट्रीय टीम में
जम्मू/ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2013 05:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत की जिमनास्टिक खिलाड़ी पलक कौर के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए उसे भारतीय रिधमिक जिमनास्टिक टीम में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
ताशकंद, उजबेकिस्तान में 3-9 जून को हो रही छठी सीनियर एशियन रिधमिक जिमनास्टिक और 28 अगस्त से 3 सितंबर 2013 को यूक्रेन में हो रही 32वीं विश्व रिधमिक जिमनास्टिक चैंपियनशिप में पलक को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका दिया गया है।
विज्ञापन
बारहवीं कक्षा की छात्रा पलक ने इंडोर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स जम्मू में हुए ट्रायल में शानदार प्रदर्शन कर दूसरा रैंक हासिल किया।
यह ट्रायल जेएंडके जिमनास्टिक एसोसिएशन ने जिमनास्टिक फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले आयोजित किया।
राष्ट्रीय टीम में पलक के अलावा महाराष्ट्र की निशिथा शाह, पंजाब की प्रभजोत कौर बाजवा, महाराष्ट्र की मधुरा तुंबे सीनियर एशियन चैंपियनशिप को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा निशिथा और पलक कौर विश्व रिधमिक जिमनास्टिक चैंपियनशिप में भी हिस्सा लेंगी। जम्मू में राष्ट्रीय स्तर का यह ट्रायल पहली बार आयोजित हुआ।