{"_id":"05aac49497f039d5c40c04ab34155a7f","slug":"pakistani-onion-in-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर: पाक से आए प्याज ने पोंछे आंसू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर: पाक से आए प्याज ने पोंछे आंसू
अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Thu, 31 Oct 2013 03:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान से आए प्याज ने घाटी में लोगों के आंसू पोंछे हैं। सौ रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकने वाला प्याज अब 70 रुपये में मिल रहा है। पड़ोसी देश के इस व्यापार का असर फलों और सब्जियों के दामों पर भी असर पड़ा है।
विज्ञापन
दूसरे राज्यों की तरह घाटी में भी प्याज ने आंसू निकाल दिए थे। यहां प्याज का भाव 90 से सौ रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंचने के बाद व्यापारियों ने पाक के मुज्जफराबाद से इसका आयात किया।
विज्ञापन
सोमवार और मंगलवार को इसकी बड़ी खेप आई। इसकी वजह से अब कश्मीर में प्याज फुटकर में 70 से 80 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहा है। व्यापारी भी इस बात को मानते हैं कि दीपावली बाद प्याज की कीमतों में और कमी आएगी।
विज्ञापन
श्रीनगर के आसपास के जिलों में भी पिछले दस दिनों से प्याज सौ रुपये प्रति किलो के भाव बेचा जा रहा था। इससे व्यापारियों सहित खरीदारों के चेहरे पर शिकन आ गई थी। हालात ये हो गए थे कि ढाबों और होटलों में प्याज की जगह मूली और सेब को सलाद के रूप में पेश किया जा रहा था।
घाटी में सेब की कीमत 15 से 20 रुपये प्रति किलो ही है। सितंबर में यहां प्याज की कीमत 60 से 70 रुपये प्रति किलो बनी रही। सितंबर के आखिरी सप्ताह में इसकी कीमतों में उछाल शुरू हुआ तो यह अक्तूबर में 100 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया।