फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   pakistani flag host in kashmir

कश्मीर में 'पाक झंडा' लगाने पर बवाल

Sun, 20 Oct 2013 01:42 PM IST
अमर उजाला, श्रीनगर
अमर उजाला, श्रीनगर Updated Sun, 20 Oct 2013 01:42 PM IST
विज्ञापन
pakistani flag host in kashmir

गांदरबल में एक टावर पर पाकिस्तानी झंडा लगाने पर शनिवार को जमकर बवाल हुआ। उग्र भीड़ ने पुलिसकर्मियों पर पेट्रोल बम फेंका और एक सिपाही के घर तोड़फोड़ कर आग लगा दी।

विज्ञापन


कई वाहनों को भी निशाना बनाया गया। युवकों ने पाकिस्तानी झंडा लहराते हुए आजादी के नारे लगाए। पुलिस ने आंसू गैस के गोले और हवा में गोलियां चलाकर भीड़ को तितर-बितर किया।
विज्ञापन


पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया तो उन्हें छुड़ाने के लिए प्रदर्शन किया गया। बवाल को देखते हुए क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।  

बवाल खीर भवानी इलाके से शुरू हुआ। यहां के एक टावर पर कुछ युवकों ने पाकिस्तान का झंडा लगा दिया। इसके बाद वहां भीड़ जमा होती गई।

एसएचओ थाना खीर भवानी मीर इम्तियाज फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तो भीड़ उग्र हो गई और पुलिस टीम पर हमला कर दिया। लोगों ने पुलिस पर जमकर पथराव किया पेट्रोल बम फेंके।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तानी झंडा लेकर नारेबाजी कर रहे युवकों ने कई वाहनों में भी तोड़फोड़ की। भीड़ ने पुलिसकर्मी मुश्ताक अहमद बाबा के घर घुसकर खिड़कियों और वाहन के शीशे तोड़ दिए।

इसके बाद युवकों ने पेट्रोल बम फेंक कर घर में आग लगा दी। पुलिस ने युवकों को लाठी से पीटकर भगाया। भीड़ ने लार-बरसो, कुहरामा और कुंडाबल इलाके में कई वाहनों को तोड़ा।

पुलिसकर्मियों पर कई जगह पथराव किया गया। हवाई फायरिंग कर पुलिस ने भीड़ पर काबू पाया। मौके से अब्दुल अहद और ओवेस अहमद भट् को गिरफ्तार कर लिया।

दोनों युवकों को छुड़ाने की मांग करते हुए भीड़ ने फिर बवाल किया। पत्थर लगने से कई पुलिसकर्मियों के जख्मी होने की खबर है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं। कई क्षेत्रों में फोर्स लगाई गई है।


बारामूला में भी पुलिस पर पथराव

बारामूला कस्बे में शनिवार की शाम भड़की हिंसा में पुलिस पर पथराव किया गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पांच लोगों के घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें भगाने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। इसमें पांच लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो पुलिसकर्मी बताए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed