फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   pakistan Violates Ceasefire again

पाकिस्तान की फिर गोलाबारी, जवान शहीद

Wed, 16 Oct 2013 04:40 AM IST
अमर उजाला, राजोरी
अमर उजाला, राजोरी Updated Wed, 16 Oct 2013 04:40 AM IST
विज्ञापन
pakistan Violates Ceasefire again

ईद के त्योहार पर भी पाकिस्तान अपने नापाक इरादों से बाज नहीं आया। मंगलवार को नियंत्रण रेखा पर स्थित गंभीर और बालाकोट सेक्टर में पाक सैनिकों ने जमकर गोलाबारी की।

विज्ञापन


इस दौरान एक जवान शहीद हो गया। एक सप्ताह के अंदर सीजफायर उल्लंघन की यह सातवीं वारदात है। पाक सैनिकों का मुख्य उद्देश्य सीमा पार बैठे आतंकियों को गोलाबारी की आड़ में भारत में प्रवेश करवाना है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार मेंढर के बालाकोट सेक्टर में भी पाकिस्तानी सेना ने सुबह करीब साढे़ छह बजे से सात बजे तक फायरिंग की।

इसके बाद दोपहर साढ़े तीन बजे से फिर फायरिंग शुरू हुई, जो खबर लिखे जाने तक रुक-रुक कर जारी थी। पाकिस्तानी सेना ने भारत की तरकुंडी, कागागली, हमीरपुर, बालाकोट और दराती पोस्टों को निशाना बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम लगभग छह बजे पाकिस्तान द्वारा की गई फायरिंग में 15 बिहार रेजीमेंट का लांस नायक एमएच खान बुरी तरह जख्मी हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

उधर, भारतीय जवानों ने भी पाकिस्तान पर जवाबी हमला किया। इसके अलावा सुबह करीब साढ़े चार बजे राजोरी जिले के मंजाकोट क्षेत्र के गंभीर सेक्टर के मंगलनाड़ क्षेत्र में पाक सेना ने भारतीय चौकियों को निशाना बनाया।


करीब पांच घंटे तक चली गोलाबारी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। इस दौरान पाकिस्तान ने मोर्टार से गोले भी दागे। भारतीय जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed