फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   pak fired on women and children

पाक ने महिलाओं और बच्चों पर अंधाधुंध बरसाईं गोलियां

Thu, 17 Oct 2013 10:13 PM IST
अमर उजाला, जम्मू
अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 17 Oct 2013 10:13 PM IST
विज्ञापन
pak fired on women and children

बदलते मौसम के मिजाज के बीच घुसपैठ के लिए बेचैन पाकिस्तान की नापाक हरकतें बंद नहीं हो रही हैं।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को पाक सेना ने सारी हदें तोड़कर आरएसपुरा और अखनूर सेक्टर में सीमांत इलाकों के घरों और खेतों में काम रहीं महिलाओं, बच्चों और किसानों को निशाना बनाकर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं।

पाक गोलाबारी में दो महिलाओं और तीन बच्चों समेत छह लोग जख्मी हो गए। इनमें गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को इलाज के लिए जम्मू लाया गया है।

आरएसपुरा सेक्टर में पाकिस्तानी रेंजरों को सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के कम से कम दो रेंजर मारे जाने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन


इससे पहले अखनूर सेक्टर में पाकिस्तानी गोलाबारी में जीरो लाइन स्थित गांव मालाजोधा में खेती करने वाले दो ट्रैक्टर और लगभग एक दर्जन किसान कई घंटे तक फंसे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसएफ जवानों ने उन्हें सुरक्षा घेरे में ले लिया। पाक सेना ने परगवाल में भी भारी गोलाबारी की। इसमें खेतों में मक्का काटने गई निशा देवी को गोली लग गई।
jammu kashmir
दोपहर बाद पाक ने नजवाल में मोर्टार शैल से गोले दागने शुरू कर दिए। एक गोला नजवाल गांव के शाम लाल के घर के अंदर जा गिरा। हादसे में शाम लाल की दो बेटियां, बेटा और और मां जख्मी हो गईं।

इन सबको पहले अखनूर जिला अस्पताल लाया गया, जहां से जीएमसी जम्मू भेज दिया गया। डीएसपी रईस मोहम्मद भट्ट सहित सेना और बीएसएफ के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति की जानकारी ली।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल आरके पलटा ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर 12:50 बजे पाकिस्तान की ओर से स्माल आर्म्स फायरिंग शुरू हुई। भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की। देर शाम तक रुक-रुक कर फायरिंग जारी थी।
jammu kashmir

बागवानी मंत्री रमण भल्ला, सांसद मदनलाल शर्मा सहित पुलिस और प्रशासन के तमाम आला अफसरों ने जम्मू के जीएमसी अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल पूछा।

गृह सचिव ने दौरा किया
दोहरे आतंकी हमले और उसके बाद सीजफायर के लगातार उल्लंघन की घटनाओं के बीच राज्य के गृह सचिव ने बृहस्पतिवार को अंतरराष्ट्रीय सीमा से बिलकुल सटे पहाड़पुर इलाके का निरीक्षण किया। इस दौरे को केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे के प्रस्तावित दौरे से जोड़कर देखा जा रहा है। सूत्रों के अनुसार अगले सप्ताह शिंदे का दौरा भी प्रस्तावित है।

वह 22 अक्तूबर को सीमा की अग्रिम चौकियों का दौरा कर सकते हैं। गृह सचिव इसी हाई प्रोफाइल दौरे से पूर्व के इंतजामों की समीक्षा करने पहुंचे थे। बख्तरबंद वाहन में सवार होकर गृह सचिव सुरेश कुमार ने पहाड़पुर की बॉर्डर आउट पोस्ट का दौरा करने के अलावा सीमा पर सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की।

बीएसएफ, पुलिस और सिविल प्रशासन के आला अफसरों के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पहुंचे गृह सचिव ने आतंकी हमले से जुड़े कुछ सवालों के जवाब भी टटोलने का प्रयास किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed