फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   pak army new attack plan on indian forces

पाक सेना भारतीय जवानों को मारेगी नहीं, साथ ले जाएगी

Sat, 05 Oct 2013 02:09 AM IST
अजय मीनिया/राजोरी
अजय मीनिया/राजोरी Updated Sat, 05 Oct 2013 02:09 AM IST
विज्ञापन
pak army new attack plan on indian forces

पाकिस्तान की बार्डर एक्शन टीम (बैट) यदि फिर से नियंत्रण रेखा पर हमला करने में कामयाब होगी, तो वह भारतीय जवानों को मारने की जगह उन्हें अपना साथ ले जाएगी। यहां जवानों को पाक सेना के हवाले कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


फिर पाकिस्तानी सेना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बताएगी कि भारतीय जवान उनके क्षेत्र में घुसकर उनको मारने की कोशिश करते हैं, न की वो। पाकिस्तान की बैट टीम ने हमला करने की यह नई साजिश रच रही है। खुफिया एजेंसियों को इसकी जानकारी मिली है।
विज्ञापन


खुफिया एजेंसियों के मुताबिक पाकिस्तान की बैट टीम का अगला हमला कुछ ऐसा ही होगा। पाक यह चाहता है कि भारतीय जवानों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेश कर बताया जाएगा कि भारतीय सेना ही पाकिस्तानी नागरिकों को निशाना बनाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, वर्ष 2013 में 8 जनवरी को पाकिस्तान की बैट टीम ने पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में भारतीय सीमा में घुसकर दो भारतीय जवानों के सर काट लिए थे। इसके बाद अगस्त माह में पुंछ के चक्कां दा बाग में घुस कर पांच भारतीय जवानों को गोली मारकर शहीद कर दिया।

दोनों घटनाओं के बाद पाक पर भारत ने दबाव बनाते हुए कहा कि पाकिस्तानी सेना आईएसआई और आतंकवादियों की मदद से बैट हमला कर रही है। इन्हीं आरोपों को काउंटर करने के लिए पाक सेना ने यह नई साजिश रची जा रही है।


पिछले दिनों पाकिस्तानी सेना का एक कैप्टन मारा गया। इसका बदला लेने के लिए फिर से बैट हमले की तैयारी की जा रही है।

खुफिया सूत्रों के अनुसार पुंछ के मेंढर सेक्टर की नियंत्रण रेखा के नजदीक पीओके में 40 खूंखार आतंकियों का कैंप भी चल रहा है, जो पुंछ के बालाकोट, हमीरपुर और राजोरी के तरकुंडी बार्डर से घुसपैठ करने की तैयारी में हैं। घुसपैठ में कामयाब हुए तो बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed