फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   omar abdullah_narendra modi_pakistan_giriraj singh

'पाकिस्तान चला जाऊंगा लेकिन मोदी का विरोध नहीं छोड़ूंगा'

Tue, 22 Apr 2014 01:48 PM IST
Updated Tue, 22 Apr 2014 01:48 PM IST
विज्ञापन
omar abdullah_narendra modi_pakistan_giriraj singh

बिहार के भाजपा नेता गिरिराज सिंह के नरेन्द्र मोदी का विरोध करने वालों को पाकिस्तान चले जाने की नसीहत वाले विवादित बयान पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि वे हरगिज मोदी का विरोध करना नहीं छोड़ेंगे।

विज्ञापन


अनंतनाग में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उमर ने कहा कि आज हमें धमकियों पर धमकियां मिल रहीं हैं।

पर अल्लाह का शुक्र है कि हमारे पास श्रीनगर-मुजफ्फराबाद बस सेवा है। ऐसे में हमें बाघा बार्डर पार करने के लिए दिल्ली या अमृतसर नहीं जाना पड़ेगा।

'उन पर 2002 के गुजरात दंगों का दाग'

omar abdullah_narendra modi_pakistan_giriraj singh

उन्होंने कहा कि मुजफ्फराबाद बस सेवा की एक टिकट खरीदेंगे और यहीं से पाकिस्तान चले जाऊंगा, पर किसी कीमत पर वे भाजपा के प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी का विरोध करना नहीं छोड़ूंगा।

रैली को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद और कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष प्रोफेसर सैफुद्दीन सोज ने भी संबोधित किया।

आजाद ने कहा कि मोदी को भारत का प्रधानमंत्री नहीं होना चाहिए क्योंकि उनपर 2002 के गुजरात दंगों का दाग है। उन्होंने कहा कि मोदी अकेले ऐसे नेता हैं जोकि 12 वर्षों से मुख्यमंत्री हैं पर उन्हें अमेरिका की ओर से वीजा नहीं दिया है।

हमलोग सोच सकते हैं कि अमेरिका मुस्लिम मित्र देश है लेकिन वह मुस्लिमों का बड़ा दोस्त भी नहीं है। उन्होंने सवाल किया कि क्या ऐसे व्यक्ति को देश का प्रधानमंत्री बनाया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed