फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   NEET: More than 9 thousand candidates took the exam in 31 centers in Jammu division, protocol was followed

नीट: जम्मू संभाग में 31 केंद्रों में 9 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, प्रोटोकॉल का हुआ पालन

Sun, 12 Sep 2021 09:43 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Sun, 12 Sep 2021 09:43 PM IST
सार

नीट की परीक्षा के लिए कश्मीर संभाग के गांदरबल, पुलवामा, अनंतनाग, श्रीनगर, कुपवाड़ा और कुलगाम में भी परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। संभाग के तमाम उम्मीदवारों ने वहीं परीक्षा दी।
 

विज्ञापन
NEET: More than 9 thousand candidates took the exam in 31 centers in Jammu division, protocol was followed
नीट की परीक्षा - फोटो : pexels.com

विस्तार

जम्मू संभाग के 31 परीक्षा केंद्रों में रविवार को 9 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने नीट की परीक्षा दी। जम्मू शहर के अलग-अलग स्कूलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। रियासी, सांबा जिले के परीक्षा केंद्रों में भी परीक्षा ली गई। वहीं अभ्यर्थियों को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कर परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया।

विज्ञापन


अभ्यर्थियों ने बताया कि हर जिले में केंद्र और राज्य के अच्छे स्कूल-कॉलेज और बाकी संस्थान हैं। उनमें परीक्षा का आयोजन किया जाना चाहिए। उम्मीदवारों के मुताबिक पुंछ, राजोरी, रामबन, डोडा, किश्तवाड़ आदि जिलों के अभ्यर्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। उन्होंने बताया कि उम्मीदवारों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए संबंधित जिलों में परीक्षा केंद्र बनाने चाहिएं। इससे समय बर्बाद नहीं होगा।
विज्ञापन


उम्मीदवारों का फिजूल खर्च नहीं होगा। नीट की परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों के साथ उनके अभिभावक भी पहुंचे हुए थे। कश्मीर संभाग के गांदरबल, पुलवामा, अनंतनाग, श्रीनगर, कुपवाड़ा और कुलगाम में भी परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। संभाग के तमाम उम्मीदवारों ने वहीं परीक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- कायरता: श्रीनगर में आतंकी ने घात लगाकर इंस्पेक्टर को मारी गोलियां, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात


अभ्यर्थी बोले-पेपर आसान था, उम्मीद है सीट मिलेगी
जम्मू में कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल गांधी नगर और रेजिडेंसी रोड स्थित डीपीएस स्कूल में परीक्षा केंद्र बनाया गया था। बनिहाल निवासी मुनीर अली ने बताया कि पेपर बहुत आसान था। पाठ्यक्रम में से ही पेपर सेट किया गया था। पूरी उम्मीद है कि सीट मिलेगी। रचना देवी ने बताया कि वह किश्तवाड़ से जम्मू नीट की परीक्षा देने आई है।

मेहनत भी बहुत ज्यादा की है। लगभग सभी प्रश्न ठीक कर दिए हैं। नतीजा आने पर ही पता चलेगा। सुनील, नजीर और रिहाना ने बताया कि दूरदराज इलाकों के उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में बहुत मुश्किल का सामना करना पड़ा है। सरकार को चाहिए कि प्रत्येक जिले में परीक्षा केंद्र बनाए जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed