फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   modi_rally_jammu

आतंकी निशाने पर फिर मोदी की रैली

Fri, 22 Nov 2013 12:19 PM IST
अमर उजाला,जम्मू
अमर उजाला,जम्मू Updated Fri, 22 Nov 2013 12:19 PM IST
विज्ञापन
modi_rally_jammu

आतंकवादग्रस्त जम्मू कश्मीर में नरेंद्र मोदी की रैली पर आतंकी साया बना हुआ है। आतंकी रैली में खलल डालने की साजिशें रच रहे हैं। बिहार में असफलता से बौखलाए आतंकी अब जम्मू कश्मीर रैली के दौरान एक बड़ी वारदात करने की फिराक में हैं।

विज्ञापन


सुरक्षा बलों ने भी घुसपैठ के हाल ही में हुए प्रयास, सांबा और हीरानगर में आतंकी हमले के बाद अब नया टारगेट फिक्स कर लिया है। एक दिसंबर को जम्मू के मौलाना आजाद स्टेडियम में रैली के दौरान काफी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। मोदी की राज्य में यह पहली रैली है।
विज्ञापन


खुफिया सूत्रों के अनुसार आतंकी फिदायीन दस्ते का भी इस्तेमाल करने की योजना बना रहे हैं। जम्मू के अलावा अन्य राज्यों से भी मोदी की रैली में आतंकी वारदात करके आम जनता को निशाना बना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा बलों ने भी मोदी की प्रस्तावित रैली को देखते हुए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। रैली स्थल मौलाना आजाद स्टेडियम को दस दिन के लिए सीज कर दिया गया है।

कोई भी खेल गतिविधि नहीं हो रही है। जम्मू में आतंकी स्लीपर सेल की संभावनाएं भी प्रबल हुई हैं, जिसके कारण किराएदारों की सूची तैयार करने और उनका ब्योरा पुलिस में जमा कराने के भी आदेश दिए गए हैं, ताकि किराएदारों की आड़ में कोई आतंकी या उसका समर्थक शहर में नहीं छिपे।


इसकी सूचना तुरंत पुलिस को मिल सके। स्टेडियम के आसपास भी सुरक्षा घेरा बढ़ा दिया गया है। कई पुलिस कर्मी भी सादा वर्दी में तैनात कर दिए हैं।

आसपास क्षेत्र को खंगाला जा रहा है और खुफिया तंत्र को भी मजबूत किया गया है। अतिरिक्त सुरक्षा बलों को भी तैनात किया गया है, जबकि सेना औरर अर्धसैनिक बल भी मुस्तैद कर दिए गए हैं। आतंकियों की घुसपैठ की संभावनाओं के कारण गश्त भी बढ़ा दी है और नाकों पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed