फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Militants fired upon CRPF party in Anantnag of Jammu And Kashmir

जम्मू-कश्मीर: लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों ने सीआरपीएफ के दस्ते पर किया हमला, दो जवान शहीद

Fri, 13 Jul 2018 03:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 13 Jul 2018 03:59 PM IST
विज्ञापन
Militants fired upon CRPF party in Anantnag of Jammu And Kashmir
आतंकियों ने सीआरपीएफ के काफिले पर किया हमला - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर से आतंकियों ने सीआरपीएफ के एक दल को निशाना बनाते हुए हमला किया। हमले में दो जवान शहीद हो गए हैं, जबकि तीन जवान घायल हैं। एक नागरिक के भी घायल होने की खबर है। आतंकियों ने दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में अचबल चौक इलाके में अंधाधुंध फायरिंग की। 

विज्ञापन


गोलीबारी कर आतंकी फरार हो गए। हालांकि सुरक्षाबलों ने इलाके में आतंकियों की तलाश में घेराबंदी कर दी है। सर्च ऑपरेशन अभी जारी है। सीआरपीएफ सूत्रों के अनुसार अचानक हुई फायरिंग में एएसआई एमएल मीना और कांस्टेबल संदीप सिंह यादव घायल हुए।
विज्ञापन


इसके साथ ही दो और जवान सहित एक स्थानीय नागरिक भी घायल हुआ। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान एसआई एमएल मीना और कांस्टेबल संदीप सिंह यादव शहीद हो गए। घटना के बाद से ही सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने ली है। आतंकी संगठन के प्रवक्ता अब्दुल्लाह गजनवी ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि उनके संगठन के लड़कों ने यह हमला किया है।   


वहीं दक्षिण कश्मीर में आतंकवादियों ने एक पुलिस स्टेशन पर हमला किया। यारीपोरा पुलिस स्टेशन पर हुए हमले में अभी कोई नुकासान की खबर नहीं है। 

कुपवाड़ा में आतंकी ढेर, हथियार बरामद

Militants fired upon CRPF party in Anantnag of Jammu And Kashmir
आतंकियों के खिलाफ मोर्चा लेते सुरक्षाकर्मी - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले कुपवाड़ा के कंडी इलाके के जंगल क्षेत्र में मंगलवार की शाम से शुरू मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराने में सफलता हाथ लगी है। इलाके से वीरवार को मारे गए आतंकी का शव बरामद किया गया।

कुछ और आतंकियों की मौजूदगी पर क्षेत्र में अब भी ऑपरेशन जारी है। एसएसपी कुपवाड़ा एएस दिनकर ने एक आतंकी के मारे जाने की पुष्टि की। बताया कि मारे गए आतंकी से एक एके-47  भी बरामद हुई है। फि लहाल इसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।

सूत्रों के अनुसार इलाके में 5 से 6 आतंकियों का एक दल था जिसमें से एक मारा जा चुका है। शेष आतंकियों के इलाके में ही होने की संभावना है। माना जा रहा है कि हाल ही में इन्होंने घुसपैठ की है। इस वजह से मारे गए आतंकी के पाकिस्तानी होने की आशंक है।

आतंकियों के खिलाफ  सेना का यह ऑपरेशन मंगलवार शाम करीब पांच बजे उस समय शुरू हुआ जब कंडी जंगल क्षेत्र के साधू गंगा इलाके में छिपे आतंकियों ने अचानक से सेना की 47 राष्ट्रीय राइफ ल्स (आरआर) की एक टुकड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। 

जवानों की जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई। कुछ देर तक मुठभेड़ जारी रहने के बाद आतंकी अंधेरे का फायदा उठाते हुए घने जंगल क्षेत्र की ओर भाग निकले। इसके बाद सेना की 3 पैरा कमांडो को ऑपरेशन में शामिल होने के लिए बुलाया गया। बताते हैं कि बुधवार देर रात एक आतंकी को मार गिराने में सफलता मिली। इसका शव वीरवार को सुबह बरामद किया गया। ज्ञात हो कि मुठभेड़ में  सेना की 3 पैरा का पैराट्रूपर मुकुट बिहारी मीना बुधवार को शहीद हो चुके हैं, जबकि एक जवान घायल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed