फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Mayor said 80 thousand LED lights installed in Jammu city

ढाई साल की उपलब्धियां: मेयर ने कहा- जम्मू शहर में 80 हजार एलईडी लाइटें लगाईं, 100 करोड़ रुपये से सड़कों की हालत सुधारी

Tue, 08 Jun 2021 03:21 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 08 Jun 2021 03:21 PM IST
सार

मेयर चंद्र मोहन गुप्ता ने ढाई साल में कराए गए विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी।

विज्ञापन
Mayor said 80 thousand LED lights installed in Jammu city
जम्मू शहर - फोटो : संजय कुमार

विस्तार

मेयर चंद्र मोहन गुप्ता ने जम्मू निगम चुनाव के बाद अब तक ढाई साल की उपलब्धियां गिनाईं। आयुक्त अवनी लवासा के साथ विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि निगम ने शहर में 80 हजार एलईडी लाइट लगाईं। आगे भी लाइटें लगाने का काम जारी है। 100 करोड़ से सड़कों की हालत सुधारी। नगर निगम की 57 कनाल से अधिक भूमि को अतिक्रमणकारियों से मुक्त कराया गया है। इसके आसपास कंक्रीट की बाड़ लगाई गई है।  

विज्ञापन


मेयर ने बताया कि लंबे समय में 74वां संविधान संशोधन होना था, जिसे सभी पार्षदों की मदद से लागू किया गया। इसके तहत समाज कल्याण, प्राथमिक शिक्षा, पीडब्ल्यूडी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, शहरी वानिकी, फूलों की खेती आदि को जम्मू नगर निगम को हस्तांतरित कर दिया गया। सभी सेक्शनों के तहत निगम ने रिकार्ड राजस्व भी वसूला है। निगम ने 300 इमारतों के निर्माण को अनुमति भी दी है। इसमें 2830 आवासीय और 250 व्यवसायिक इमारतें शामिल हैं। 
विज्ञापन


200 करोड़ से नालों का निर्माण होगा
सालिड वेस्ट मैनेजमेंट परियोजना पर कार्य प्रक्रियाधीन है। ‘माई टाउन माई प्राइड’ योजना के तहत चुने हुए प्रतिनिधियों के सामूहिक प्रयासों से पांच करोड़ रुपये की विशेष धनराशि स्वीकृत की गई है। इसके तहत बंधु रख में नगरपालिका भूमि पर कई विकास गतिविधियों को शुरू किया गया है। 2018 में इंजीनियरिंग की 2 सेक्शन थीं, जो अब 7 हो गई हैं। इसमें पर्याप्त स्टाफ भी है। पंजतीर्थी में मल्टी स्टोरी पार्किंग का काम जारी है। नगरोटा में मॉडर्न गौशाला भी बनाई जा रही है। 100 कनाल पर बनने वाले गौशाला का काम शुरू हो चुका है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को निगम के पास शिफ्ट कर दिया गया है। शहर में अमृत योजना के तहत 200 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं, जिसके तहत नालों का निर्माण किया जाएगा। 100 करोड़ से शहर में कई सड़कों की हालत सुधारी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed