फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   major lapse in vaishno devi security

वैष्णो देवी में पिस्टल के साथ पकड़ा रिटायर्ड फौजी

Sat, 05 Mar 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कटड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, कटड़ा Updated Sat, 05 Mar 2016 12:56 AM IST
सार

  • दो मैगजीन और तेरह राउंड भी बरामद, केस दर्ज
  • बाणगंगा चेकपोस्ट पर तैनात एक कांस्टेबल सस्पेंड
  • भवन मार्ग पर नाके की स्थिति पर सवालिया निशान
  • पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना

विज्ञापन
major lapse in vaishno devi security
वैष्णो देवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भवन मार्ग और भवन पर सुरक्षा में भारी चूक का एक गंभीर मामला सामने आया। सेना के एक रिटायर्ड लांस नायक को भवन पर गेट नंबर तीन के पास एक पिस्टल, 13 राउंड और 2 मैगजीन के पास पकड़ा गया।

विज्ञापन


पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस के आला अधिकारी ने तत्काल प्रभाव से बाणगंगा चेक पोस्ट पर तैनात एक कांस्टेबल हैप्पी को सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन


हालांकि हरियाणा के रोहतक निवासी रिटायर्ड सेना के लांस नायक आनंद कुमार के पास से मिला एनपी बोर पिस्टल लाइसेंसी है, लेकिन भवन तक हथियार समेत इसके पहुंच जाने से भवन मार्ग पर बने तीनों नाकों पर तैनात पुलिस कर्मियों की तत्परता और सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हथियार पकड़ा तब गया, जब रिटायर्ड फौजी गेट नंबर तीन में प्रवेश करने लगा। उससे हथियार मिलने के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई।

‌र‌िटायर फौजी को ग‌िरफ्तार कर हो रही पूछताछ

major lapse in vaishno devi security
बंदुक - फोटो : Logo
आनन-फानन में उसे दबोच कर वहां से हटाया गया। इस घटना से वहां मौजूद श्रद्धालु भी परेशान हो गए। हथियार जब्त कर जब उससे पूछताछ की गई तो फिलहाल उसने कहा कि हथियार लाइसेंसी है। वह कोई गलत इरादे से हथियार नहीं लाया है।

पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर गहना से पूछताछ शुरू कर दी है। एएसपी सुमीर कोतवाल ने बताया कि आला अधिकारी के निर्देश पर तत्काल बाणगंगा चेकपोस्ट पर तैनात कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है।

कुछ महीने पहले ही बाण गंगा चेक पोस्ट पर भी एक फौजी के बैग से हथियार और राउंड मिले थे। वह हथियार भी लाइसेंसी था। उस समय पकड़े गए व्यक्ति ने अपनी भूल स्वीकारते हुए कहा था कि भूलवश बैग में हथियार आ गया।

बाद में उसे छोड़ दिया था। इस बार हर नाके को पार कर भवन तक हथियार का पहुंची पुलिस के लिए किरकिरी बन गई है। हर तरफ यह चर्चा का विषय बन गया है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed