फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   laden poster wave after namaz

नमाज के बाद लहराए लादेन के पोस्टर

Thu, 17 Oct 2013 08:22 AM IST
अमर उजाला, श्रीनगर
अमर उजाला, श्रीनगर Updated Thu, 17 Oct 2013 08:22 AM IST
विज्ञापन
laden poster wave after namaz

नमाज के बाद जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के डाउन टाउन के नौहाटा में बुधवार को कुछ युवक ओसामा बिन लादेन के पोस्टर लेकर सड़कों पर आ गए और अफगानिस्तान में नाटो सेना के खिलाफ लड़ रहे तालिबानियों के पोस्टर भी लहराए।

विज्ञापन


जामिया मस्जिद में बकरीद की नमाज जैसे ही खत्म हुई, बड़ी संख्या में जमा भीड़ मस्जिद के पास सड़क पर नारेबाजी करने लगी। इनमें से कुछ युवकों ने वहां सुरक्षा के लिए तैनात सीआरपीएफ और पुलिस के जवानों पर पथराव शुरू कर दिया। इसमें आधा दर्जन के करीब लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


कई वाहनों के शीशे भी तोड़ दिए गए। मौके पर भारी भीड़ होने के कारण सुरक्षा बलों और अधिकारियों ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई तो नहीं की, लेकिन घटना को संजीदगी से लिया है। भीड़ में कुछ युवाओं ने चेहरे को कपड़ों से ढंक रखा था। ये युवक हाथों में बिन लादेन और तालिबानी आतंकियों के पोस्टर लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया को देखते ही वे सामने आ गए और बिना कुछ कहे सुने थोड़ी देर बाद ही खुद भीड़ में गायब हो गए। नमाज के ठीक बाद भीड़ से निकले इन युवाओं की हरकत से सुरक्षा अधिकारी भी सकते में हैं।

सीमा पार पाकिस्तान में बैठे आतंकी कमांडर अफगानिस्तान से नाटो सेना के वापस चले जाने के बाद कश्मीर में तालिबान जैसा आतंकवादी गतिविधियां शुरू करने की चेतावनी देते रहे हैं।
laden poster
पथराव में पुलिसकर्मी की मौत
बारामूला जिले के पलहालन कसबे में बकरीद की नमाज के बाद उग्र भीड़ द्वारा किए गए पथराव में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। पथराव में कुछ लोग घायल भी हुए हैं। हालात बिगड़ते सीआरपीएफ तथा अतिरिक्त पुलिस कर्मियों को घटना पर तैनात किया गया।


पलहालन से बारामूला कसबे की ओर जा रहे पुलिस के कुछ वाहन बुधवार की सुबह लोगों द्वारा किए गए पथराव की चपेट में आ गए। पुलिस के वाहन चालक कमल नैन सिंह को भी पत्थर लगा जिससे वह नियंत्रण खो बैठा।

इसके बाद वाहन बिजली के खंभे से टकरा गया जिसमें उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार पथराव में कुछ और लोगों के घायल होने की खबर है और कुछ वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed