{"_id":"6148d8088ebc3ea6b413727a","slug":"zone-level-sports-in-kathua-kathua-news-jmu244072647","type":"story","status":"publish","title_hn":"एथलेटिक्स मुकाबलों में कठुआ की लड़कियों ने किए दो-दो हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एथलेटिक्स मुकाबलों में कठुआ की लड़कियों ने किए दो-दो हाथ
विज्ञापन
इंटर स्कूल खेल प्रतियोगिता के दौरान शॉटपुट मुकाबले में भाग लेती प्रतिभागी, संवाद।
- फोटो : KATHUA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। जिले में जोन स्तर पर होने वाले इंटर स्कूल खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन जारी है। सोमवार को कठुआ जोन में लड़कियों के एथलेटिक्स मुकाबले राजकीय डिग्री कॉलेज के मैदान में कराए गए।
वहीं, मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में टेबल टेनिस के मुकाबले खेले गए। जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के जिला अधिकारी सुनील कुमार की देखरेख में आयोजित हुई प्रतियोगिता के छठे दिन पूरे जोन से आए 122 खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
राजकीय डिग्री कॉलेज के मैदान में अंडर-14 आयु वर्ग के हुए ट्रैक इवेंट के दौरान सौ मीटर दौड़ में केवी कठुआ की न्यासा सिंह ने जीत हासिल की। वहीं, दो सौ मीटर दौड़ में मिडिल स्कूल चक देसा सिंह की रूपाली पहले स्थान पर रहीं। इसी तरह चार सौ मीटर दौड़ में होली फेथ कॉन्वेंट स्कूल नगरी की समीक्षा ने बाजी मारी। इसके अलावा छह सौ मीटर दौड़ में भी केवी कठुआ की न्यासा सिंह ही विजयी रहीं।
विज्ञापन
इसी वर्ग में होने वाले शॉट पुट मुकाबले में हायर सेकेंडरी स्कूल जराई की परवीन कौशल ने जीत हासिल की। अपना दम दिखाते हुए ऊंची कूद में एक बार फिर केवी कठुआ की न्यासा सिंह विजेता रहीं। लंबी कूद में मिडिल स्कूल कालीबाड़ी की दीपिका ने बाजी मारी। जबकि, डिस्कस थ्रो में अपर प्राइमरी स्कूल चक दीवान कृपाराम की सिमरन भगत ने जीत हासिल की।
अंडर-17 वर्ग में हुई सौ और दो सौ मीटर दौड़ में आर्मी पब्लिक स्कूल की शरण्या ने जीत हासिल की। चार सौ मीटर दौड़ को हाई सेकेंडरी स्कूल कठेरा की शहनाज ने अपने नाम किया। आठ सौ मीटर दौड़ में नव आदर्श हायर सेकेंडरी स्कूल कठुआ की मानवी राजपूत ने बाजी मारी। लंबी कूद में हाई स्कूल खोख्याल की निताशा विजेता रहीं, जबकि ऊंची कूद में हाई स्कूल जराई की सुरैया तबस्सुम ने बाजी मारी। वहीं, शॉटपुट में इसी स्कूल की मरजीना बानो विजेता रहीं। भाला फेंक में हाई स्कूल खोख्याल की सिमरन ने नाम कमाया। जबकि, डिस्कस थ्रो में हाई स्कूल लोगेट की नैना विजयी रहीं।
इसी तरह अंडर-19 वर्ग की सौ और दो सौ मीटर की दौड़ हायर सेकेंडरी स्कूल गर्ल्स कठुआ की सिमरन के नाम रही। चार सौ मीटर दौड़ हायर सेकेंडरी स्कूल कठेरा की सारिका कुमारी ने जीती। आठ सौ मीटर दौड़ इसी स्कूल की ईशा शर्मा और 15 सौ मीटर दौड़ गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल कठुआ की आरती देवी ने अपने नाम की। लंबी कूद का मुकाबला रोज पब्लिक स्कूल नगरी की शकील बीवी ने जीता। तो, डिस्कस थ्रो में इंडियन पब्लिक स्कूल की पलक चौधरी विजेता रहीं। वहीं, शॉटपुट में हायर सेकेंडरी स्कूल कठुआ की कनीजा ने जीत हासिल की। भाला फेंक में हायर सेकेंडरी स्कूल गर्ल्स कठुआ की शमीम बानो विजेता रहीं।
अंडर-19 शतरंज में हायर सेकेंडरी स्कूल बिलावर विजयी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से नाज खेल मैदान में इंटर जोन खेल प्रतियोगिता जारी है। इसके तहत सोमवार को कई स्कूलों के 74 खिलाड़ियों के बीच शतरंज, कुश्ती और बैडमिंटन के मुकाबले खेले गए।
अंडर-19 शतरंज में हायर सेकेंडरी स्कूल बिलावर, अंडर-17 में हायर सेकेंडरी स्कूल पल्लन और अंडर-14 गर्ल्स के मुकाबले में हाई स्कूल धरालता ने बाजी मारी। वहीं, कुश्ती के अंडर-19 मुकाबले में हायर सेकेंडरी स्कूल बिलावर, अंडर-17 में सत्य मॉडल स्कूल बिलावर और अंडर-14 में हाईस्कूल देवल ने जीत दर्ज की।
बैडमिंटन के अंडर-19 वर्ग में हायर सेकेंडरी स्कूल बिलावर को जीत मिली। वहीं, बैडमिंटन के अंडर-17 और अंडर-14 में हायर सेकेंडरी स्कूल देवल और हाईस्कूल बनहोड ने जीत दर्ज कर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश कर लिया।
हीरानगर में हुआ खिलाड़ियों का चयन
हीरानगर। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से उपमंडल में अंतर स्कूल स्तरीय खेलों का आयोजन किया गया। इस दौरान अलग-अलग जोन में अंडर-19 और अंडर-14 लड़कों और लड़कियों के मैच कराए गए, और आगे के मैचों के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया। हीरानगर स्पोर्ट्स स्टेडियम में अंडर-19 और अंडर-14 टेबल टेनिस खिलाड़ियों का ट्रायल हुआ, जिसमें 17 स्कूलों के 25 लड़कों ने हिस्सा लिया। इसी तरह सल्लन और मढीन जोन में भी परीक्षण के आधार पर खिलाड़ियों को चयन किया गया। मढीन जोन के हाई स्कूल खानपुर में बैडमिंटन और कुश्ती के मुकाबलों के बाद 18 स्कूलों के 56 खिलाड़ियों का चयन किया गया। सल्लन जोन के गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल मंगलूर में कराई गई खेल प्रतियोगिताओं में 63 खिलाड़ियों को होने वाले मैचों के लिए चुना गया। संवाद

इंटर स्कूल खेल प्रतियोगिता के दौरान टेबल टेनिस मुकाबले में भाग लेती प्रतिभागी, संवाद।- फोटो : KATHUA