फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Youths show enthusiasm in inter-zone district level athletic meet

Kathua News: अंतर-जोन जिला स्तरीय एथलेटिक मीट में युवाओं ने दिखाया जोश

विज्ञापन
Youths show enthusiasm in inter-zone district level athletic meet
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में इंटर जोन खेल मुकाबले के दौरान दौड़ में भाग लेते प्रतिभागी। संवाद
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में तीन दिवसीय अंतर-जोन जिला स्तरीय एथलेटिक मीट का सोमवार को आगाज हो गया। युवा सेवा एवं खेल विभाग की ओर से करवाए जाने वाले इस आयोजन में पहले दिन बालक वर्ग के एथलेटिक मुकाबले करवाए गए।
विज्ञापन

जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी सुनील सिंह सम्ब्याल की निगरानी में सभी आयु वर्ग के बालक और बालिकाओं के लिए आयोजित की गई प्रतियोगिता के पहले दिन बालक वर्ग की विभिन्न ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धाएं आयोजित की गईं। इसमें कठुआ जिले के सभी 12 ज़ोन से आए प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। युवा खिलाड़ियों ने अपनी ताकत, कौशल और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

विभाग के गतिविधि प्रभारी प्रवीण सिंह लखनपुरिया ने बताया कि जारी प्रतियोगिता में बालिका वर्ग की प्रतिस्पर्धाए मंगलवार को आयोजित की जाएंगी, जिसके साथ होने वाले मुकाबलों के परिणाम भी घोषित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य जमीनी स्तर पर प्रतिभा को निखारना, युवाओं में एथलेटिक संस्कृति को बढ़ावा देना और उभरते खिलाड़ियों को मंच प्रदान करना है, ताकि वे भविष्य में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्टता प्राप्त कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed