{"_id":"622cf04acfc5ff0563544f4d","slug":"youth-should-become-a-symbol-of-communal-harmony-in-the-society-by-leaving-drugs-kathua-news-jmu255627677","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे को छोड़कर समाज में सांप्रदायिक सद्भाव का प्रतीक बनें युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे को छोड़कर समाज में सांप्रदायिक सद्भाव का प्रतीक बनें युवा
विज्ञापन
कठुआ। नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ जागरूकता पैदा करने और समाज को इसके दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करने के लिए जिला पुलिस राजकीय महिला डिग्री कॉलेज में ड्रग्स एब्यूज एंड कम्यूनिल हारमोनी पर नटरंग थिएटर शो का आयोजन किया गया । नटरंग थियेटर के कलाकारों ने अपने नाटक ‘परवाज’ का मंचन कर वहां उपस्थित कॉलेज व स्कूली विद्यार्थियों के साथ-साथ आम लोगों को नशे के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया। साथ ही युवाओं से अपील की कि वह नशे को छोड़कर समाज में सांप्रदायिक सद्भाव का प्रतीक बनें। एसएसपी रोमेश चंद्र कोतवाल की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
एसएसपी ने उद्घाटन भाषण में बताया कि नटरंग कलाकारों ने नाटक ‘परवाज’ के माध्यम से दर्शकों को नशीली दवाओं के दुरुपयोग के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। पदमश्री बलवंत ठाकुर द्वारा लिखित और नीरज कांत द्वारा निर्देशित नाटक में सुरेश कुमार, बृजेश अवतार शर्मा, शिवम सिंह, ऋषभ शर्मा, कुशल भट, मीनाक्षी भगत, सुशांत सिंह, संकेत भगत, सागर गुप्ता, आरती भगत, अंशुल गुप्ता ने अपने अभिनय के माध्यम से युवाओं को नशीली दवाओं के दुरुपयोग होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया है। उन्होंने युवाओं को नशे को छोड़कर समाज में सांप्रदायिक सद्भाव का प्रतीक बनने की अपील की। एसएसपी ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से पुलिस और जनता के बीच संबंधों को सुधारने में भी मदद मिलेगी और साथ ही उन्होंने कलाकारों के प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करों और इसकी आपूर्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर जिला विकास परिषद के उपाध्यक्ष रघुनंदन सिंह बब्लू, ब्लॉक नगरी से जिला विकास परिषद सदस्य संदीप मजोत्रा, डिग्री कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ एम एस पठानिया सहित कई अन्य गणमान्य मौजूद रहे।