फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Youth protest for OBC certificate

Kathua News: ओबीसी प्रमाण पत्र के लिए युवाओं का प्रदर्शन

विज्ञापन
Youth protest for OBC certificate
कठुआ। शहरी क्षेत्र में रहने वाले ओबीसी समाज के कुम्हार, नाई, तेली और धोबी जाति के युवाओं को ओबीसी प्रमाण पत्र न मिलने पर सोमवार को कठुआ में जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मांग की कि उन्हें शीघ्र प्रमाण पत्र जारी किए जाएं ताकि वे आरक्षण का लाभ प्राप्त कर सकें।
विज्ञापन




इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता विनोद कुमार शिंदा ने प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए कहा कि देशभर में ओबीसी समाज की 36 जातियों को प्रमाण पत्र जारी किए जाते हैं, लेकिन जम्मू-कश्मीर में शहरी क्षेत्र के लोगों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एक साल पहले तक शहरी क्षेत्र में रहने वाले युवाओं को भी प्रमाण पत्र मिलते थे, लेकिन सरकार के गठन के बाद से यह प्रक्रिया रोक दी गई है।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि सरकार के नियमों के अनुसार केवल उन परिवारों को लाभ से वंचित किया जा सकता है जिनकी वार्षिक आय 8 लाख रुपये से अधिक है। लेकिन ऐसा कोई नियम नहीं है कि शहरी क्षेत्र में रहने वाले ओबीसी समाज के युवाओं को उनकी जाति के आधार पर अलग कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि उनका यह आंदोलन फिलहाल सांकेतिक है। यदि जल्द राहत नहीं दी गई तो आने वाले दिनों में कठुआ ही नहीं, बल्कि हर शहरी क्षेत्र के युवा इस मुद्दे पर आवाज उठाने के लिए मजबूर होंगे। जिनकी संख्या हजारों में होगी, लिहाजा इस वर्ग की समस्या का जल्द समाधान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed