फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Youth Injured in Road Accident

Kathua News: अलग-अलग सड़क हादसों में कार क्षतिग्रस्त, युवक घायल

विज्ञापन
Youth Injured in Road Accident
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। अलग-अलग सड़क हादसों में एक कार क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि कॉलेज रोड पर 18 वर्षीय युवक घायल हो गया है। जिसे जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है।
पहला हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग पर खरोट मोड़ के पास हुआ। यहां जारी निर्माण कार्य के चलते लगाए अस्थायी अवरोधक के साथ जम्मू की ओर से आ रही कार एचपी22ए-4700 टकरा गई। जोरदार टक्कर से अनियंत्रित हुई कार हाईवे के बीच बने डिवाइडर पर जा चढ़ी। इस घटना में हालांकि कोई घायल नहीं हुआ लेकिन कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार चालक के अनुसार विपरीत दिशा से आने वाले वाहनों की तेज लाइट के कारण उसे निर्माण कार्य के चलते संकरे हुए हाईवे पर लगा अस्थायी अवरोधक दिखाई नहीं दिया। जिसके कारण पहले उसकी कार अस्थायी अवरोधक से टकराई और फिर डिवाइडर पर जा चढ़ी।

वहीं, दूसरा हादसा शहर के कॉलेज रोड पर हुआ, जहां देर शाम को अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिससे उस पर सवार 18 वर्षीय युवक घायल हो गया। जिसे लोगों ने जीएमसी कठुआ पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। घायल युवक की पहचान आशिक अली पुत्र नूर मोहम्मद निवासी मग्गर खड्ड कठुआ के रूप में हुई है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed