फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Young people to avoid junk and fast food

जंक और फास्ट फूड से बचे युवा

विज्ञापन
Young people to avoid junk and fast food
कठुआ। पोषण पखवाड़ा के तहत राजकीय डिग्री कॉलेज की एनएसएस इकाई द्वारा गोद लिए गए गांव भागथली के सरकारी स्कूल में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता और जागरूकता व्याख्यान का आयोजन किया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने स्कूल के विद्यार्थियों और ग्रामीणों को पौष्टिक भोजन की आदत अपनाने और पोस्टर के माध्यम से अपने दैनिक जीवन में जंक और फास्ट फूड से बचने के बारे में शिक्षित किया।
विज्ञापन

कुपोषण और असंतुलित आहार मानवता के विकास के लिए बड़ा खतरा है। प्रभारी प्राचार्य प्रो. जसविंदर सिंह के संरक्षण में आयोजित कार्यक्रम के प्रथम सत्र में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन कॉलेज में किया गया। जिसमें में पच्चीस से अधिक स्वयंसेवकों ने भाग लेकर अपने पोस्टरों के माध्यम से कुपोषण के खतरे को कम करने का संदेश दिया। वहीं निर्णायक मंडल में शामिल पंजाबी विभाग के प्रमुख डॉ. कमलदीप सिंह, डोगरी में सहायक प्रोफेसर आरती शर्मा और उर्दू विभाग के प्रमुख डॉ शमशेर सिंह ने स्वयंसेवकों के पोस्टरों का निरीक्षण किया। पोस्टर मेकिंग में साक्षी भाऊ, मोहित वर्मा और प्रियंका शर्मा ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्रदान किया।
विज्ञापन

वहीं दूसरे सत्र में जागरूकता व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्वयंसेवक साक्षी भाऊ ने संतुलित और पौष्टिक आहार पर विस्तृत व्याख्यान दिया। अन्य स्वयंसेवियों ने भी स्कूलों की विभिन्न कक्षाओं में व्याख्यान देकर विद्यार्थियों को अपने दैनिक जीवन में संतुलित आहार अपनाने के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर एनएसएस के प्रोग्राम अधिकारी प्रो. मनमोहन सिंह, प्रो. रितु कुमार शर्मा और प्रो. नेहा बंदराल भी मौजूद रही
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed