{"_id":"6ad3d3c7146181d42107d99e","slug":"ramleela-ka-aayojan-kathua-news-c-201-1-knt1003-137588-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: प्रभु श्रीराम के सामने सूर्पणखा ने रखा विवाह का प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: प्रभु श्रीराम के सामने सूर्पणखा ने रखा विवाह का प्रस्ताव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। उपमंडल बिलावर के किशनपुर में समाज सुधार रामलीला क्लब की ओर से आयोजित रामलीला के दौरान सूर्पणखा की नाक काटने के दृश्य का मंचन किया गया। कलाकारों ने रामायण के इस प्रसंग को मंच पर जीवंत रूप में प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
रामलीला के मंचन के दौरान दिखाया गया कि वनवास के समय भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण पंचवटी में निवास कर रहे थे। इसी दौरान राक्षसी सूर्पणखा वहां पहुंचती है और भगवान श्रीराम के समक्ष विवाह का प्रस्ताव रखती है। श्रीराम के मना करने पर वह लक्ष्मण के पास जाती है। इसके बाद घटनाक्रम आगे बढ़ता है और लक्ष्मण सूर्पणखा की नाक काट देते हैं। इस दृश्य के मंचन के दौरान कलाकारों ने अपने अभिनय से दर्शकों को रामायण के प्रसंग से जोड़ दिया। रामलीला देखने के लिए स्थानीय लोग बड़ी संख्या में पहुंचे और कलाकारों के अभिनय की सराहना की। क्लब के सदस्यों ने बताया के रामलीला के माध्यम से दर्शकों को भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों से जुड़ने का अवसर मिल रहा है।