फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   bashohli mahotshav taiyariyan

Kathua News: बसोहली उत्सव में निजी स्कूल संघ निभाएगा बड़ी जिम्मेदारी

विज्ञापन
bashohli mahotshav taiyariyan
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। जम्मू-कश्मीर प्राइवेट स्कूल्स एसोसिएशन, यूनिट कठुआ की कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक शनिवार को आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी बसोहली उत्सव-2026 के दौरान एसोसिएशन को सौंपी गई जिम्मेदारियों पर चर्चा करना तथा व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देना था।
इंजीनियर नरेश कुमार ने बताया कि बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि बसोहली उत्सव के सफल आयोजन में निजी स्कूल संघ की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए। वक्ताओं ने कहा कि एसोसिएशन की कठुआ इकाई को बड़े सांस्कृतिक आयोजन में औपचारिक जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसलिए सभी सदस्य पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
विज्ञापन

बैठक के दौरान 19 अक्टूबर को आयोजित होने वाले बाइकर्स स्वागत कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की गई। जानकारी के अनुसार जम्मू से आने वाले दो बाइकर्स क्लब उत्सव में भाग लेने के लिए पहुंचेंगे और सुबह लगभग 10:45 बजे कालीबाड़ी में उनका पड़ाव होगा। एसोसिएशन की ओर से बाइकर्स का भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके उपरांत विधायक डॉ. भारत भूषण द्वारा उन्हें औपचारिक रूप से फ्लैग ऑफ किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में बाइकर्स के स्वागत, आतिथ्य और अल्पाहार से संबंधित व्यवस्थाओं को भी अंतिम रूप दिया गया।
­इसके अलावा 20 अक्तूबर को होने वाली पैनल चर्चा को लेकर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। चर्चा में भाग लेने वाले तथा श्रोताओं के रूप में उपस्थित रहने वाले विभिन्न निजी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की सूची का अनुमोदन के साथ सहयोग मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed