{"_id":"6ad3d28c22e699102307300c","slug":"nagar-commeti-news-kathua-news-c-201-1-knt1011-137598-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: नगर कमेटी के 13 वार्डों में विकास कार्यों के लिए चार करोड़ रुपये मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: नगर कमेटी के 13 वार्डों में विकास कार्यों के लिए चार करोड़ रुपये मंजूर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हीरानगर। हीरानगर नगर समिति क्षेत्र के 13 वार्डों में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में शनिवार को विकास कार्यों का शुभारंभ किया गया। जम्मू-कश्मीर सरकार के आवास एवं शहरी विकास विभाग की शहरी सुधार प्रोत्साहन निधि योजना के तहत नगर क्षेत्र के लिए चार करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
इसी क्रम में वार्ड नंबर-1 स्थित इंदिरा कॉलोनी में गली एवं नाली निर्माण कार्य की आधारशिला विधायक एडवोकेट विजय कुमार शर्मा ने रखी। इस अवसर पर शहरी स्थानीय निकाय विभाग जम्मू के निदेशक कपिल शर्मा (जेकेएएस), उपमंडल मजिस्ट्रेट हीरानगर फुलैल सिंह बंदराल तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। नगर समिति के अनुसार इंदिरा कॉलोनी में राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट बाइक एजेंसी से राज कुमार के घर होते हुए त्रिडो राम के घर तक गली एवं नाली का निर्माण किया जाएगा।
इस कार्य पर 12.51 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा वार्ड संख्या 1 से 13 तक गलियों के निर्माण एवं मरम्मत, नालियों के निर्माण, लोहे की जालियों की स्थापना, सड़कों पर तारकोल बिछाने तथा अन्य आधारभूत ढांचा विकास कार्यों को भी परियोजना में शामिल किया गया है। इन कार्यों के निष्पादन की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़क), हीरानगर को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विधायक एडवोकेट विजय कुमार शर्मा ने कहा कि नगर समिति क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहा है। विधायक ने कहा कि सभी 13 वार्डों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए राशि का संतुलित आवंटन किया गया है, ताकि विकास कार्यों का लाभ प्रत्येक क्षेत्र तक पहुंच सके।
उन्होंने कहा कि विकास के मामले में किसी भी बस्ती या वर्ग के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए और प्रत्येक क्षेत्र को उसकी आवश्यकताओं के अनुरूप सुविधाएं मिलनी चाहिए।