{"_id":"586804d34f1c1b7675eeee67","slug":"yoga-camp","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग से निरोग होने का संकल्प ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग से निरोग होने का संकल्प
ब्यूरो/ कठुअा
Updated Sun, 01 Jan 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
योगा
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय महिला डिग्री कालेज के एनएसएस वालंटियर्स का विंटर कैंप छठे दिन भी जारी रहा। शनिवार के दिन एनएसएस वालंटियर्स ने पतंजलि योगपीठ के सहयोग से कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें कालेज छात्राओं ने योगाभ्यास किया। प्रतिभागियों ने योग से जुड़े रहने का भी संकल्प लिया।
विज्ञापन
एनएसएस को-आर्डिनेटर माधवी पराशर ने बताया कि कार्यक्रम में छठे दिन छात्राओं को सेहत के प्रति सजग करने के मकसद से योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पतंजलि योगपीठ की सदस्य सुनिता वर्मा ने छात्राओं को योगाभ्यास करवाया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि आज के दौर में जिस तरह से हमारी जीवनशैली और खानपान में निरंतर बदलाव हो रहा है उससे बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में तनाव और थक ान का स्तर भी बढ़ रहा है। इससे बाहर निकलने के लिए योग अहम रोल अदा कर सकता है। उन्होंने कहा कि योग और व्यायाम करने से शरीर व मन को स्वस्थ रहते हैं और यह प्राकृति से जुड़ने का सबसे बढ़िया जरिया है।
विज्ञापन