फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Worship

कलश स्थापना कर मनाया दुर्गा पूजन उत्सव

विज्ञापन
Worship
चूड़ामणि संस्कृत संस्थान में मंत्रोच्चारण करते प्राचार्य आचार्य बटुक व अन्य, संवाद। - फोटो : KATHUA
बसोहली। चूड़ामणि संस्कृत संस्थान में वीरवार को कलश स्थापना कर दुर्गा पूजन उत्सव मनाया गया। संस्थान के प्राचार्य अभिषेक कुमार उपाध्याय ने शारदीय नवरात्र पर माता आदि शक्ति की आराधना के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन

नवरात्र के दौरान नौ दिन तक होने वाली पूजा पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि नवरात्र महोत्सव देवी अंबा का प्रतिनिधित्व के साथ बसंत एवं शरद ऋतु का संकेत तथा जलवायु परिवर्तन के प्रभावों का महत्वपूर्ण संगम है। नवरात्र में माता आदि शक्ति, महालक्ष्मी, महासरस्वती एवं महाकाली के नव स्वरूपों का विशेष पूजन किया जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रत्येक वर्ष चार नवरात्र मनाए जाते हैं। इसमें दो नवरात्र गुप्त हैं। इन दिनों में स्वास्थ्य लाभ एवं समृद्धि के लिए उपवास भी रखा जाता है। इस अवसर पर संस्थान के आचार्य सुरेंद्र शास्त्री और आचार्य गौरव शर्मा ने वैदिक विधि से कार्य पूर्ण किया। संस्थान के बैठकों में प्रमुख रूप से भूषण शर्मा, मानिक शर्मा, सूजन खजूरिया, सुभाष ठाकुर, मोहित शर्मा, सुनंदन शर्मा, विनय बिलावरिया, अभिषेक शर्मा, कार्तिक वर्मा, आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed