फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Workshop Organised for Teachers

Kathua News: छात्रों के लिए सुलभ और समान शिक्षण वातावरण को बढ़ावा देने पर दिया जोर

विज्ञापन
Workshop Organised for Teachers
कठुआ में समावेशी ​​शिक्षा के तहत आयोजित ​शिक्षकों का क्षमता वर्धन कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कठुआ। समावेशी शिक्षा पर शिक्षकों की पांच दिवसीय कार्यशाला का समापन हो गया। इसमें छात्रों के लिए सुलभ और समान शिक्षण वातावरण को बढ़ावा देने, विविध शिक्षण आवश्यकताओं का समर्थन करने और स्कूलों में समावेशिता को बढ़ावा देने के लिए रणनीति लागू करने पर जोर दिया गया।
राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) और डाइट बसोहली के सहयोग से आयोजित कार्यशाला के समापन समारोह के दौरान मुख्य वक्ताओं ने बाधाओं को तोड़कर विविध पृष्ठभूमि वाले विद्यार्थियों के लिए समान अवसर सुनिश्चित करने में समावेशी शिक्षा के महत्व पर बल दिया। इस दौरान आयोजित सत्रों में शिक्षण पद्धतियों, सहायक प्रौद्योगिकी और समावेशी प्रथाओं को बढ़ाने वाले नीतिगत ढांचों सहित कई विषयों को शामिल किया गया।
विज्ञापन


विशेष रूप में मौजूद जिला के मुख्य शिक्षा अधिकारी मंगत राम शर्मा ने कहा कि समावेशी शिक्षा केवल एक नीति नहीं है, यह एक ऐसी दुनिया बनाने की प्रतिबद्धता है। जहां हर विद्यार्थी को सीखने और आगे बढ़ने का अधिकार है। हमें अपने स्कूलों में स्थायी और प्रभावी समावेशन रणनीतियों को लागू करने के लिए मिलकर काम करना जारी रखना चाहिए। उन्होंने प्रधानाचार्य डाइट स्वर्ण सिंह, कोर्स कोऑर्डिनेट सुरिंदर मडयाल और सहायक कोर्स कोऑर्डिनेटर राजेश सराफ को कार्यशाला आयोजित करने के लिए बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं, पवन विवेक वरिष्ठ शैक्षणिक अधिकारी और सदस्य सचिव शिक्षक प्रशिक्षण एससीईआरटी जम्मू ने समावेशी शिक्षा की आवश्यकता पर प्रकाश डाला और सभी से इस संवेदनशील मुद्दे के प्रति अधिक प्रतिबद्ध होने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed