फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Workers were made aware of safety

Kathua News: मजदूरों को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
Workers were made aware of safety
सेवा पर्व के तहत श्रम विभाग कठुआ द्वारा कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जम्मू संस्कृति स्कूल कठुआ में गैर-शिक्षण कर्मचारियों के लिए एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
विज्ञापन

सहायक श्रम आयुक्त कठुआ पीयूषा खजूरिया ने इन कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र प्रदान कर उनकी अमूल्य सेवाओं को सराहा। उन्हें प्रेरित करने और जागरूक करने के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त फिल्म चलो जीते हैं, का प्रदर्शन किया गया, जिसके बाद श्रम अधिकारों, लाभों और कल्याणकारी योजनाओं पर एक संवादात्मक जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। एक अन्य कार्यक्रम के तहत कंधारी बेवरेजेज, भागथली कठुआ में फैक्ट्री निरीक्षकों जम्मू के सहयोग से अग्नि सुरक्षा ड्रिल का आयोजन किया गया। इस ड्रिल में आग से बचाव, निकासी प्रक्रिया और आपातकालीन प्रतिक्रिया के व्यावहारिक उपायों का प्रदर्शन किया गया। श्रमिकों और प्रबंधन को औद्योगिक सुरक्षा के महत्व और तैयारी की आवश्यकता के प्रति जागरूक किया गया। इससे पूर्व विभाग ने जेके पॉलिमर्स और मेसर्ज एसएस एग्रो फूड्स प्राइवेट लिमिटेड नामक दो औद्योगिक इकाइयों में निरीक्षण भी किया, ताकि विभिन्न श्रम कानूनों के अनुपालन को सुनिश्चित किया जा सके। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिनियमों के तहत आवश्यक रिकॉर्ड और रजिस्टरों की विस्तृत जांच की गई। सहायक श्रम आयुक्त ने बताया कि विभाग ने कुछ कमियां पाई, जिनके लिए प्रबंधन को सात दिन का समय देते हुए नोटिस जारी किए गए, अन्यथा कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। इसके अतिरिक्त, त्रिडवां पंचायत में जेकेबीओसीडब्लूडब्लूबी योजनाओं और अन्य सामाजिक सुरक्षा पहलों पर एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें श्रमिकों को उपलब्ध लाभों और कल्याणकारी उपायों के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed