फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Work Start of Model Bus Stop and Passenger shed

Kathua News: शहर के मुखर्जी चौक में मॉडल बस स्टाप व यात्रियों शेड का निर्माण शुरू

विज्ञापन
Work Start of Model Bus Stop and Passenger shed
मुखर्जी चौक पर शुरू हुआ पैसेंजर शेड बनाने का काम
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कठुआ। शहर के मुखर्जी चौक में बनने वाले मॉडल बस स्टाप सहित यात्रियों के हाईटेक पैसेंजर शेड का निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शुक्रवार को निर्माण स्थल पर लगने वाली फड़ियों को हटवाने के बाद परिषद की ओर से वहां विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इसके बाद निर्माण ही प्रक्रिया शुरू हुई।
कठुआ नगर परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमित शर्मा ने बताया कि जिला प्रशासन शहर में छह अलग-अलग स्थानों पर मॉडल बस स्टाप सहित यात्रियों के हाईटेक पैसेंजर शेड का निर्माण करवा रहा है। जिसमें मुखर्जी चौक में निर्माण शुरू कर दिया गया। उन्होंने बताया कि नए बनने वाले हाईटेक पैसेंजर शेड में यात्रियों के लिए बैठने की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। इसके साथ यहां आने लोगों को इंटरनेट सहित मोबाइल चार्ज करने की भी सुविधा होगी।
विज्ञापन

शहर में इसके अतिरिक्त शहीदी चौक, कॉलेज के बाहर, डीसी कार्यालय के बाहर और कालीबड़ी चौक में भी ऐसे ही हाईटेक पैसेंजर शेड का निर्माण किए जाने की योजना है। फिलहाल मुखर्जी चौक में बनने वाले पैसेंजर शेड का निर्माण मार्च महीने तक कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed