Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu and kashmir news

Kathua News: एक किलो चरस की बरामदगी में दो आरोपियों को सशर्त जमानत मिली

विज्ञापन
jammu and kashmir news
मामले की सुनवाई छह नवंबर को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश प्रवीन पंडोह की अदालत में हुई थी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ने एक किलोग्राम चरस बरामदगी मामले में दो आरोपियों को सशर्त जमानत दे दी है। साहिल वर्मा और मुकेश कुमार को गत 17 जून को लखनपुर पुलिस ने बसोहली मोड़ से गिरफ्तार किया था। अदालत ने पाया कि बरामद चरस की मात्रा व्यावसायिक श्रेणी में नहीं आती, जिसके बाद यह फैसला सुनाया गया।
मामले की सुनवाई गत छह नवंबर को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश प्रवीन पंडोह की अदालत में की गई। अदालत ने दोनों आरोपियों को एक-एक लाख रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही राशि के दो-दो जमानती प्रस्तुत करने की शर्त पर जमानत दी। जमानत याचिका के अनुसार, पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक काले रंग का बैग बरामद किया था। इस बैग में एक किलोग्राम से अधिक चरस बरामद हुई थी। आरोपियों के अधिवक्ताओं ने दलील दी कि बरामद पदार्थ की मात्रा व्यावसायिक श्रेणी में नहीं है। अभियोजन पक्ष ने जमानत का विरोध करते हुए व्यावसायिक मात्रा का दावा किया था।
विज्ञापन

जमानत पर लागू प्रतिबंध प्रभावी नहीं होंगे
अदालत ने पाया कि बैग सहित कुल वजन एक किलोग्राम था। पुलिस ने शुरुआत में कुल वजन एक किलो 21 ग्राम दर्ज किया था। अदालत ने कहा कि प्लास्टिक शीट और पैकिंग सामग्री का वजन अलग करने पर वास्तविक चरस का वजन एक किलोग्राम से भी कम होगा। इस आधार पर अदालत ने माना कि बरामदगी मध्यवर्ती मात्रा के दायरे में आती है। इसलिए एनडीपीएस एक्ट की धारा 37 के तहत जमानत पर लागू प्रतिबंध प्रभावी नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


साक्ष्यों से छेड़छाड़ नहीं करेंगे
अदालत ने आदेश दिया कि दोनों आरोपियों को मुकदमे की सुनवाई के दौरान प्रत्येक तारीख पर उपस्थित होना होगा। जमानत अवधि के दौरान वे कोई अन्य अपराध नहीं करेंगे। वे अभियोजन पक्ष के साक्ष्यों से छेड़छाड़ नहीं करेंगे और न ही जमानत की शर्तों का उल्लंघन कर फरार होंगे। अदालत ने स्पष्ट किया कि किसी भी शर्त का उल्लंघन होने पर जमानत रद की जा सकती है। आरोपियों की रिहाई इस शर्त पर होगी कि वे किसी अन्य मामले में वांछित न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed