{"_id":"6af372f23862bd99e00896e3","slug":"jammu-and-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1010-138343-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: भरमोता इलेवन ने मल्हार फ्रेंड्स इलेवन को हराकर जीता खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: भरमोता इलेवन ने मल्हार फ्रेंड्स इलेवन को हराकर जीता खिताब
विज्ञापन
स्पोर्ट्स क्लब मधोटा की ओर से आयोजित 10 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बनी। स्पोर्ट्स क्लब मधोटा की ओर से आयोजित 10 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन हो गया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला भरमोता इलेवन और मल्हार फ्रेंड्स इलेवन के बीच खेला गया। भरमोता इलेवन ने मल्हार फ्रेंड्स को चार विकेट से हराकर टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया। इस अवसर पर विजेता टीम को 31 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को 20 हजार रुपये नकद पुरस्कार और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
समापन समारोह में पूर्व विधायक बनी जीवन लाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस प्रतियोगिता में बनी और आसपास के विभिन्न क्षेत्रों से 22 टीमों ने हिस्सा लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में मल्हार इलेवन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवरों में 101 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भरमोता इलेवन की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबला अपने नाम किया। क्लब के अध्यक्ष सुनील चौहान ने बताया कि टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल भावना का परिचय दिया। उन्होंने युवाओं से खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक फिटनेस को बेहतर बनाते हैं, बल्कि अनुशासन, आपसी भाईचारे और सकारात्मक सोच को भी बढ़ावा देते हैं।