{"_id":"796b1a5f684ff17e167945c9160a5c9f","slug":"women-injured-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में महिला झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में महिला झुलसी
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
बुधवार रात हटली के निकटवर्ती गांव डोलियां जट्टां में एक नवविवाहिता के संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला का मायके डोलियां जट्टां में हैं। तीन दिन पहले ही उसका विवाह पंजाब के बाडमां में हुआ था। बताया जा रहा है कि बुधवार को वह संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गई।
परिवार के सदस्यों ने आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन