फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Women expressed anger over the shortage of drinking water

Kathua News: पेयजल किल्लत को लेकर परेशानी, महिलाओं ने जताया रोष

Tue, 15 Apr 2025 01:47 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Tue, 15 Apr 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Women expressed anger over the shortage of drinking water
शहर में पेयजल किल्लत को लेकर प्रदर्शन करतीं महिलाएं। संवाद - फोटो : kathua
महिलाओं ने दिन में दो बार पानी की सप्लाई की जाने की मांग की
विज्ञापन

कठुआ। बढ़ती गर्मी के साथ शहर में पेयजल की किल्लत लोगों को परेशान करने लगी है। सोमवार को शहर के वार्ड में स्थानीय महिलाओं ने जल शक्ति विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर गुस्से का इजहार किया। महिलाओं का आरोप था कि स्थानीय विधायक भी लोगों की समस्या के प्रति गंभीर नहीं है।
प्रदर्शन में शामिल सोनिया शर्मा ने बताया कि शहर के निचले इलाके में पड़ने वाले उनके वार्ड के प्रत्येक घर में लोगों ने छोटे हैंड पंप लगा रखे हैं और उनका ही पानी इस्तेमाल करते हैं। लेकिन गर्मी के मौसम में उनके हैंड पंप सूख जाते हैं, तब लोगों के पास केवल जल शक्ति विभाग द्वारा की जाने वाली आपूर्ति का ही सहारा रहता है। लेकिन साल के दो से तीन महीने की उनकी इस जरूरत को भी विभाग पूरा नहीं कर पाता। जबकि इसके लिए लोगों ने जो कनेक्शन ने रखे है उनके बिल वह साल भर अदा करते हैं।
विज्ञापन

वहीं, रमा शर्मा का कहना था कि वार्ड के हर घर के घर में लोगों में पानी का कनेक्शन ले रखा है लेकिन ज्यादातर घरों में पानी की एक बूंद भी नहीं टपकती है। ऐसे में जो इक्का दुक्का कनेक्शन चलते हैं वहां जब पानी आता है तो लोगों की लाइन लग जाती है। जिससे लोगों को एक दो बाल्टी पानी ही मिल पाता है। जिससे उनके घरों की जरूरत पूरी नहीं हो पाती है। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में पानी एक ऐसी जरूरत है जिसके बिना गुजारा हो पाना संभव नहीं है। लेकिन उसके बावजूद विभाग लोगों को आवश्यकता के अनुरूप जलापूर्ति नहीं कर रहा है। जिससे लोगों में रोष बढ़ रहा है। उन्होंने मौसम की जरूरत को देखते हुए दिन में दो बार पानी की सप्लाई की जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed