फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Woman strangled to death, husband in custody

Kathua News: महिला की गला घोट कर हत्या, पति हिरासत में

विज्ञापन
Woman strangled to death, husband in custody
बुद्धि रेलवे क्रॉसिंग के नजदीक शुक्रवार देर शाम महिला का झाड़ियाें में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी कठुआ भेजवाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला की गला घोट कर हत्या की गई है। पुलिस ने ज्यादा कुछ नहीं बताया। बस इतना ही कहा कि हत्या के संदेह में मृतका के पति को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शाम सात बजे के लगभग बुद्धि रेलवे क्रॉसिंग के पास एक महिला का शव झाड़ियों में मिलने की सूचना मिली। इसके बाद डीएसपी मुख्यालय के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पुलिस ने मृतका के बच्चे को भी मौके पर रोते-बिलखते पाया। डीएसपी रवींद्र सिंह ने बताया कि आसपास के लोगों ने शव की पहचान की, जिसके बाद गयरा जिला दतिया मध्यप्रदेश निवासी हरनाम सिंह को हिरासत में ले लिया गया। उन्होंने बताया कि मूल रूप से मध्यप्रदेश निवासी दंपती कठुआ के कृष्णा कॉलोनी में रहकर गोल गप्पे बेचने का काम करता था। मृतका की शिनाख्त बनमती पत्नी हरनाम सिंह के रूप में किया गया। पुलिस ने बताया कि प्राथमिक तौर पर मामला दर्ज किया गया है। मृतका के पति को हत्या के संदेह में हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि महिला के गले पर निशान मिले हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि उसकी गला घोटकर हत्या की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed