{"_id":"64c6b3501f3de85a95089231","slug":"wheather-change-kathua-news-c-201-1-knt1007-1323-2023-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: दिन भर उमस ने किया परेशान, अब 3 अगस्त तक राहत के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: दिन भर उमस ने किया परेशान, अब 3 अगस्त तक राहत के आसार
Mon, 31 Jul 2023 12:30 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Mon, 31 Jul 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
-आसमान में दिन भर चली बादलों की आंखमिचौली
कठुआ। जिला कठुआ में दिन भर तेज गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान कर दिया। मगर मौसम विभाग ने 3 अगस्त तक जिला के कुछेक इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। बता दें कि रविवार को कठुआ में मौसम गर्म रहा। अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि, न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस के करीब बना रहा।
मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 4 दिन कठुआ निवासियों को गर्मी से बेहाल नहीं होना पड़ेगा। मौसम विभाग ने भी 3 अगस्त तक कुछेक इलाकों में हल्की से मध्यम बरसात की संभावना जताई है। कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य वैज्ञानिक और जिला हेड डॉ. विशाल महाजन ने बताया कि 31 जुलाई को आसमान में बादल छाए रहेंगे। कुछेक इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ तेज बरसात के आसार हैं। उन्होंने बताया कि 1 से 3 अगस्त तक भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। कुछेक स्थानों पर हल्की, जबकि कुछेक स्थानों पर गरज के साथ बौछार की संभावना है। उन्होंने बताया कि इस समयावधि के दौरान बाढ़, भू-स्खलन की संभावना भी है। इसलिए लोगों को नदी, दरिया और बरसाती नालों से दूर रहने की सलाह दी जा रही है।