फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Wheat crop drying up waiting for rain

बारिश के इंतजार में सूख रही गेहूं की फसल

विज्ञापन
Wheat crop drying up waiting for rain
बारिश न होने से बिलावर में सूख रहे गेहूं के खेत। संवाद - फोटो : KATHUA
बिलावर। उपमंडल के ज्यादातर इलाके में सरकार की ओर से आज तक सिंचाई की व्यवस्था नहीं की गई है जिसके चलते इलाके के किसान किसी भी फसल को लगाने के लिए बारिश के पानी पर ही निर्भर रहते हैं। जिन इलाकों में सिंचाई की व्यवस्था है उन इलाकों के किसानों ने गेहूं की फसल को लगाने का काम पूरा कर लिया है लेकिन जिन इलाकों में सिंचाई की व्यवस्था नहीं की गई है उन इलाकों के किसान गेहूं की फसल लगाने के लिए बारिश का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

किसान प्रकाश चंद ने बताया कि वीरवार शाम को बारिश होने की पूरी संभावना बनी थी लेकिन बारिश न होने से वह गेहूं की फसल नहीं लगा पा रहें हैं। किसान ओमप्रकाश ने बताया कि 23 अक्तूबर के बाद इलाके में बारिश नहीं हुई है जिससे जमीन में बहुत कम नमी है। बारिश न होने से फसल लगाने का काम लंबित होता जा रहा है। किसान सुखराम ने कहा के कई बार सरकार से इलाके में सिंचाई की व्यवस्था करने की मांग की लेकिन सरकार की ओर से इस संबंध में आज तक कोई कदम नहीं उठाया गया। किसान प्रमोद शर्मा, मक्खन दीन, दयाल चद और अन्य इलाके के किसानों ने बताया कि वीरवार देर शाम को बारिश होने की पूरी संभावना बनी थी लेकिन बूंदाबांदी होने के बाद बारिश बंद हो गई। किसानों ने कहा सरकार किसानों की आय वर्ष 2022 तक दोगुनी करने को कहती है लेकिन बिना सिंचाई की व्यवस्था के किसानों की आय को दोगुनी करना बड़ा मुश्किल है । उपमंडल के किसानों ने सरकार से मांग की है कि जिन इलाकों में सिंचाई की व्यवस्था आज तक नहीं की गई है उन इलाकों में जल्द से जल्द सिंचाई की व्यवस्था की जाए जिससे इलाके के किसान फसलें उगाने के लिए केवल बारिशों के पानी पर ही निर्भर न रहें । किसानों ने यह भी मांग की कि धान की फसल के नुकसान का मुआवजा जल्द से जल्द किसानों को दिया जाए जिससे किसानों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed