फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   welcome new year 2017

नव वर्ष का गर्मजोशी से स्वागत

Sun, 01 Jan 2017 12:54 AM IST
ब्यूरो/ कठुअा
ब्यूरो/ कठुअा Updated Sun, 01 Jan 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
welcome new year 2017
new year 2017

गुजरते साल की यादों में डूबकर और नए साल का जश्न मनाते युवाओं की टोलियां शनिवार की शाम से ही शहर के विभिन्न इलाकों में देखने को मिलीं। अंधेरा ढलने के साथ ही युवाओं ने शहर में डीजे और ढोल की थाप पर नाचकर जश्न मनाया। अधिकतर युवा रविवार की छुट्टी का पूरा फायदा लेते हुए नया साल मनाने के लिए पहले से ही विभिन्न पर्यटन स्थलों का रुख कर गए हैं।

विज्ञापन


इस बार पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी न के बराबर होने से अधिकतर युवा निराश दिखे, लेकिन नए साल के जश्न ने इस निराशा को काफूर कर दिया। देर रात शहर के चौक चौराहों पर युवाओं ने ढोल और डीजे की थाप पर थिरक कर जश्न मनाया। नव वर्ष के आगमन से पूर्व ही शहर और सीमा से सटे इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। पुलिस ने विभिन्न जगह नाकेबंदी कर आने वाले जाने लोगों की जांच की।
विज्ञापन


वहीं सीमावर्ती इलाकों में विशेष एहतियात बरती जा रही है। सीमा पर बीएसएफ जहां पाकिस्तान की हर हरकत पर नजर रखे हुए है, वहीं सीमा से आने वाले सभी रूट पर पहरा कड़ा कर दिया गया है। बिलावर में भी शनिवार की देर रात डिवीजन के विभिन्न नगरों और गांवों में खासकर युवाओं ने जश्न मनाया और आतिशबाजी भी की। शनिवार की शाम से ही जश्न का दौर शुरू हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहीं ढोल की थाप तो कहीं डीजे की धुन पर युवा थिरक रहे थे। नाच गाने का यह सिलसिला रात 12 बजे के बाद तक जारी रहा। जैसे ही घड़ी की सूई 12 पर पहुंची, आतिशबाजी शुरू कर नये साल का स्वागत किया गया। अधिकतर लोगों ने अपने घरों में कई तरह के पकवान तैयार कर रखे थे। इस मौके पर दूर-दूर से श्रद्धालु माता सुकराला और माता बाला सुंदरी के दरबार में पहुंचे और पूजा-अर्चना कर नए वर्ष में देश में अमन और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed