फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Webinar

आईआरपी की 19वीं बटालियन ने ईमानदारी और विश्वसनीयता पर संगोष्ठी का आयोजन

विज्ञापन
Webinar
कठुआ। ईमानदारी और विश्वसनीयता सफलता की ओर ले जाती है विषय पर आईआरपी की 19वीं बटालियन ने संगोष्ठी का आयोजन किया। बटालियन मुख्यालय में एसएसपी बेनाम तोष की अध्यक्षता में आयोजित संगोष्ठी में बल की सभी कंपनियों के वक्ताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

संगोष्ठी में प्रमुख वक्ता रहे अशोक कुमार, शम्शदीन, सुरम चंद, फतेह सिंह, शेर अली, गुलजार अहमद, जावेद अहमद, मुख्तियार अहमद, आशा धनवाल, शबनम देवी, प्रीति जसरोटिया और सुप्रिया अंदोत्रा ने अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने सेवा कार्य के दौरान नैतिक मूल्यों का पालन करने पर बल देते हुए ईमानदारी को प्राथमिकता देने की बात कही।
विज्ञापन

संगोष्ठी में प्रीति जसरोटिया, शेर अली और आशा धनवाल को क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान मिला। इन्हें एसएसपी ने नकद पुरस्कार, ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। एसएसपी ने कहा कि अपराध को रोकने, आपराधिक मामलों की छानबीन करने, नियंत्रित करने और लोगों को न्याय दिलाने के लिए ईमानदारी और विश्वसनीयता बहुत जरूरी है। पुलिस को निष्पक्षता और पेशेवर दृष्टिकोण के साथ उच्च स्तर की विश्वसनीयता का प्रदर्शन कर शांतिप्रिय लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी ने कहा कि पुलिस अधिकारियों को सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ट, समर्पित, ईमानदार और विश्वसनीय दृष्टिकोण अपनाने का प्रयास करना चाहिए। ताकि, समाज को सभी प्रकार के अपराध और आतंकवाद से मुक्त किया जा सके। ईमानदारी और विश्वसनीयता सफलता की ओर ले जाती है। इस मौके पर एसपी संतोख राज-डिप्टी कमांडेंट ने कहा कि पुलिस सेवा में नैतिक मूल्यों, पेशेवर नैतिकता, अखंडता और भरोसा ही सेवा को सफल बना सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed