{"_id":"574354e84f1c1bb415691a71","slug":"weather-pleasant-forest-fire-extinguished","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से मौसम सुहाना, जंगलों की आग बुझी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से मौसम सुहाना, जंगलों की आग बुझी
ब्यूरो,अमर उजाला/कठुआ/बसोहली
Updated Tue, 24 May 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
दोपहर को इंद्रधनुष ने बिखेरे रंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक सप्ताह से गर्मी से बेहाल लोगों के लिए सोमवार का दिन अच्छा गुजरा। मौसम का मिजाज खुशनुमा रहा। जिले भर में बारिश ने काफी राहत दिलाई। सोमवार सुबह से आसमान पर बादलों का डेरा डाल लिया था।
विज्ञापन
इसके बाद तेज हवाओं के साथ बारिश होने लगी। पिछले दिनों से जहां सुबह ग्यारह बजे तक तापमान चालीस डिग्री को छू जाता था, वहीं सोमवार को तापमान में अच्छी खासी गिरावट रही। पहाड़ी इलाकों में भी मेघ जमकर बरसे। गर्मी के मौसम में हुई बारिश ने लोगों को छाते का सहारा लेने को मजबूर कर दिया। बाद दोपहर फिर से धूप खिल गई। पहाड़ों पर धूप खिलने के साथ ही इंद्रधनुष के रंगों की छटा बिखरी।
विज्ञापन
बिलावर क्षेत्र में भी रविवार की शाम और सोमवार की सुबह इलाके के विभिन्न हिस्सों में हलकी बारिश होने और तेज हवाएं चलने से मौसम सुहाना हो गया है। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है। बारिश का सबसे अधिक लाभ जंगलों को मिला है।
विज्ञापन
पिछले कई दिनों से जंगलों में लगी भयंकर आग बारिश से लगभग बुझ चुकी है। जंगलों में लगी आग से अब तक काफी नुकसान हो चुका है। वन विभाग और स्थानीय लोगों का संयुक्त प्रयास विफल हो रहा था।
बसोहली की पहाड़ी पंचायत धार कोर के फदां दा तालाब के जंगल में सोमवार की सुबह करीब आठ बजे आग लग गई। आग ने थोड़ी ही देर में काफी इलाके को चपेट में ले लिया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि फदां दा तालाब से शुरू हुई आग रत्तानू, ठेरू, परसोता आदि गांवों के जंगल तक पहुंच गई। रेंज अधिकारी नरेंद्र वर्मा ने बताया कि अलग-अलग इलाकों में दो टीमें तैनात की गई हैं। आग पर पूरी तरह काबू कर लिया गया है।